Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...

नीदरलैंड के प्रवासी भारतीयों से संवाद किया प्रधानमंत्री ने

भारत की आकांक्षाएं अब सीमित नहीं: मोदी

  • भारतीय आयोजनों का उल्लेख किया

  • हम ओलंपिक मेजबानी करना चाहते हैं

  • भीड़ में झालमुड़ी का भी उल्लेख कर दिया

एजेंसियां

द हेगः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत को अवसरों की भूमि बताते हुए कहा कि देश अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर रहा है और इसकी आकांक्षाएं अब सीमाओं तक सीमित नहीं हैं। द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत बड़े सपने देख रहा है और उसका युवा आसमान छूना चाहता है। उन्होंने कहा कि आज भारत को केवल परिवर्तन नहीं, बल्कि सबसे बेहतर और सबसे तेज परिणाम चाहिए, इसलिए असीमित आकांक्षाओं के साथ हमारे प्रयास भी असीम हो गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा, आज का भारत वैश्विक मंच पर बड़ी भूमिका निभा रहा है। हाल ही में भारत ने दुनिया के सबसे बड़े एआई शिखर सम्मेलन और उससे पहले जी-20 की सफल मेजबानी की। यह अब आज के भारत का स्थायी चरित्र बन चुका है। उन्होंने स्टार्टअप इकोसिस्टम की सराहना करते हुए बताया कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप नेटवर्क है। 2014 के केवल 4 यूनिकॉर्न के मुकाबले आज भारत में लगभग 125 सक्रिय यूनिकॉर्न हैं, जो एआई, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने भारत के लक्ष्यों को साझा करते हुए कहा कि देश अब ओलंपिक की मेजबानी करना चाहता है, वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनना चाहता है, हरित ऊर्जा में नेतृत्व करना चाहता है और दुनिया का विकास इंजन बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती का जिक्र करते हुए कहा कि हालिया चुनावों में 80-90 फीसद मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा कि क्या लोकप्रिय स्नैक झालमुड़ी भी द हेग पहुंच गया है।

नीदरलैंड के ट्यूलिप और भारत के कमल का उदाहरण देते हुए मोदी ने कहा कि दोनों सिखाते हैं कि जड़ें चाहे पानी में हों या जमीन में, वे सुंदरता और ताकत देती हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच वैश्विक परियोजनाओं में सहयोग पर जोर दिया।

संस्कृति की बात करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया की कई संस्कृतियां मिट गईं, लेकिन भारत की विविधता और पारिवारिक मूल्य आज भी जीवंत हैं। वैश्विक संघर्षों और महामारी का जिक्र करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मौजूदा चुनौतियों को तेजी से नहीं सुधारा गया, तो पिछले दशकों की उपलब्धियां समाप्त हो सकती हैं। बता दें कि पीएम मोदी द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में शुक्रवार को नीदरलैंड पहुंचे थे।