Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पनीर के बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए वरदान दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस एक शब्द का गलत प्रयोग और मोदी की परेशानी पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... दिमागी नक्सल का वायरस कोलकाता भी आ पहुंचा सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क...

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी में अचानक बिगड़ गया माहौल

ईटानगर में बंद के दौरान भड़की हिंसा

  • एसटी बचाओ आंदोलन के तहत बंद

  • नारेबाजी करती भीड़ अचानक उग्र हुई

  • पथराव के बाद हवाई फायरिंग की गयी

उत्तर पूर्व संवाददाता

गुवाहाटीः एसटी बचाओ आंदोलन समिति द्वारा बुलाए गए 36 घंटे के कैपिटल बंद के अंतिम दिन शुक्रवार को स्थिति उस समय बेहद हिंसक हो गई, जब सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने ईटानगर पुलिस स्टेशन का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारी बंद के दौरान गिरफ्तार किए गए अपने सभी साथियों को तुरंत रिहा करने की मांग कर रहे थे। यह 36 घंटे का बंद शुक्रवार शाम 5 बजे समाप्त होना था।

भीड़ ने नाहरलगुन से ईटानगर की ओर मार्च करना शुरू किया। प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी करते हुए समिति के अध्यक्ष सोल दोदुम, महासचिव मिलो अम्बो, कार्यकर्ता ताना तामार और कई अन्य बंद समर्थकों की रिहाई की मांग कर रहे थे। पापु नाला पहुंचते-पहुंचते भीड़ का आकार लगातार बढ़ता गया।

कैपिटल पुलिस ने पापु नाला और ईटानगर के बीच 6 माइल पर बैरिकेड्स लगाकर मार्च को रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों की संख्या सुरक्षाकर्मियों से कहीं अधिक थी। भीड़ ने बैरिकेड्स हटा दिए और आगे बढ़ गई। बढ़ते दबाव को देखते हुए राज्य सरकार ने आखिरकार सभी बंदियों को रिहा कर दिया, जिसकी आधिकारिक पुष्टि गृह मंत्री मामा नतुंग और आईसीआर के उपायुक्त टोको बाबू ने की।

रिहाई के बाद, सोल दोदुम ने 6 माइल पर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उन्हें शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने भीड़ को बताया कि उनके साथी मिलो अम्बो और ताना तामार को भी तेजू जिला जेल से रिहा कर दिया गया है और वे ईटानगर के रास्ते में हैं। हालांकि, भाषण के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने दोदुम के साथ धक्का-मुक्की की और उन पर पथराव भी किया

शुरुआत में यह मार्च शांतिपूर्ण था, लेकिन बाद में कुछ उपद्रवियों ने ईटानगर पुलिस स्टेशन पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके कारण पुलिस को हिंसक भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा।

इसी बीच, प्रदर्शनकारियों को समिति के महासचिव मिलो अम्बो और कार्यकर्ता ताना तामार का एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे पुलिस की हिरासत से छूट चुके हैं और ईटानगर आ रहे हैं। परंतु, भीड़ ने इस वीडियो को यह कहकर खारिज कर दिया कि यह दोनों कार्यकर्ताओं का एआई द्वारा तैयार नकली वीडियो हो सकता है।

इसके बाद, आक्रोशित भीड़ ने सी-सेक्टर में नेशनल हाईवे 415 को पूरी तरह से जाम कर दिया और घोषणा की कि जब तक अम्बो और तामार सुरक्षित ईटानगर नहीं पहुंच जाते, तब तक चक्का जाम जारी रहेगा। बाद में भीड़ उनके आने का इंतजार करने के लिए इंदिरा गांधी पार्क की ओर बढ़ गई।

इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने सिविल सचिवालय के गेट के पास भी हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने समय रहते उन्हें नियंत्रित कर लिया। गौरतलब है कि एसटी बचाओ आंदोलन समिति राज्य में इनर लाइन परमिट प्रणाली को और मजबूत करने तथा असम के अवैध प्रवासियों एवं तिब्बती शरणार्थियों को बाहर निकालने की मांग कर रही है।