Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
धमतरी: जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत; राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत ने हटाया अवैध कब्जा, नायब तहसील... शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी पर चुनाव आयोग का बड़ा रुख: स्कूल टाइमिंग में नहीं लगेगी ड्यूटी, केवल 10-14... जहानाबाद में देवर का खौफनाक कदम! हाथ में मिट्टी लगी देख भड़का, भाभी की गंडासी से काटकर हत्या बीकानेर के बज्जू में पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा बड़ा खुलासा, फर्जी सिम के जरिए संपर्क में रहन... राजस्थान रॉयल्स का मजेदार रैपिड फायर वीडियो वायरल: जानिए किस खतरनाक गेंदबाज से लगता है रवींद्र जडेजा... बॉलीवुड सुपरस्टार्स के असली 'गॉडफादर': शाहरुख से लेकर रणबीर कपूर तक, जानिए किस गुरु ने तराशी इनकी एक... PoK चुनाव: PML-N ने जीतीं 9 सीटें, बिलावल की PPP को 4 पर संतोष; धांधली के आरोपों के बीच मरियम नवाज न... अब UPI से बुक होगी 'बुर्ज खलीफा' की टिकट! NPCI ने UAE में शुरू की सुविधा, जानें कैसे करें ऑनलाइन बुक... व्हाट्सएप वेब से अब सीधे होगी ग्रुप वीडियो कॉल; मिले 'कॉल ट्रांसफर' और 'वेटिंग रूम' जैसे शानदार फीचर... नाग पंचमी 2026: 17 अगस्त को मनाया जाएगा पर्व, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और नाग देवता की पूजा का धार्...

भागलपुर में कई स्तरों पर हुआ वरीय और कनीय अफसरों का तबादला

कमिश्नर अवनीश कुमार सिंह का हुआ तबादला

  • मुंगेर के प्रेम सिंह मीणा को अतिरिक्त प्रभार

  • एसएसपी ने भी ग्यारह अफसरों को बदला

  • राजीव रंजन बने कोतवाली के नये इंस्पेक्टर

दीपक नौरंगी

भागलपुरः  बिहार में इन दिनों आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में भागलपुर के कमिश्नर अवनीश कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें सचिव सह आयुक्त (भू-तत्व विभाग) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मुंगेर के कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के बीच, बिहार पुलिस महकमे में पुलिसकर्मियों के वेलफेयर, वर्दी भत्ता और बच्चों की शिक्षा सहायता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर और डीएसपी स्तर तक के पुलिसकर्मियों का मानना है कि वर्तमान में मिलने वाला वर्दी भत्ता बढ़ती महंगाई के मुकाबले बेहद कम है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, बिहार में सिपाही और हवलदार को सालाना करीब 10,000 रुपये, जबकि दरोगा, इंस्पेक्टर और डीएसपी को लगभग 12,000 रुपये वर्दी भत्ता मिलता है। आईपीएस अधिकारियों को इससे अधिक राशि दी जाती है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि गर्मी-जाड़े की अलग वर्दी, जूते और बेल्ट जैसे सामानों की बढ़ती लागत को देखते हुए भत्ते में बढ़ोतरी जरूरी है।

इसके अलावा, बच्चों की शिक्षा को लेकर भी असंतोष है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, निचले स्तर से लेकर डीएसपी रैंक तक के कर्मियों को बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई विशेष सहायता राशि नहीं मिलती, जबकि आईपीएस अधिकारियों के लिए अलग प्रावधान हैं। निजी स्कूलों की बढ़ती फीस को देखते हुए पुलिसकर्मियों के लिए भी शिक्षा सहायता योजना लागू करने की मांग उठ रही है। साथ ही, विभाग में वर्षों से लंबित प्रमोशन प्रक्रिया और कुछ जूनियरों को पहले पदोन्नति मिलने को लेकर भी नाराजगी है।

इसी बीच, भागलपुर जिले में स्थानीय स्तर पर बड़ा पुलिस फेरबदल हुआ है। भागलपुर के सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने पदभार संभालने के बाद पहली बार बड़े पैमाने पर पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं, जिसे नियम और न्यायसंगत माना जा रहा है। इसके तहत रसलपुर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह को निजी कारणों से लाइन हाजिर कर अजीत कुमार को नया प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली इंस्पेक्टर अरुण कुमार को तिलकामांझी और नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन को कोतवाली थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

अभय शंकर को साइबर थाना से नाथनगर, विनोद कुमार को ततारपुर और संजय कुमार सिंह को इशाकचक अंचल का पुलिस इंस्पेक्टर बनाया गया है। रंजीत कुमार रंजीत को सुल्तानगंज अंचल की कमान मिली है, जबकि वहां के इंस्पेक्टर अर्जुन प्रसाद को पुलिस लाइन क्लोज किया गया है। धर्मेंद्र यादव को साइबर थाना का इंस्पेक्टर और शंभू पासवान को अभियोजन शाखा भेजा गया है। पुलिस महकमे को अब मुख्यमंत्री से उम्मीद है कि वे वेलफेयर, वर्दी भत्ता, प्रमोशन और शिक्षा सहायता जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान देंगे, जिससे पुलिस बल का मनोबल और कार्यक्षमता मजबूत हो सके।