Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की... उज्जैन का तिलभांडेश्वर महादेव: हर साल तिल के दाने बराबर बढ़ता है शिवलिंग! महाकाल की तर्ज पर मिलता है... ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' की तलाश: ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम, गली-गली में हो र... छिंदवाड़ा में हूटर-बत्ती और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं: 15 दिनों का विशेष अभिय... सीएम मोहन यादव की जबलपुर को 400 करोड़ की सौगात: 362 करोड़ के सीवेज प्लांट, हाईटेक लॉन्ड्री हब और मछल... कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अस्मिता डे का ऐतिहासिक कारनामा, जूडो में भारत को दिलाया पहला महिला गोल्ड

पचास फीट हवा में उड़कर बचे नन्हें मियां, देखें वीडियो

बदन को जरा सा छुकर निकल गयी साक्षात मौत

  • लोग इसे चमत्कार ही मान रहे हैं

  • टीन की छत के साथ ही उड़ गये

  • हाथ पैर टूटा पर जान बच गयी है

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से कुदरत के कहर की एक ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हॉलीवुड की आपदा फिल्में भी फीकी लगने लगें। यह कहानी बरेली के भामरा थाना क्षेत्र के बामियाना गांव के रहने वाले नन्हे मियां की है, जिन्होंने मौत को इतने करीब से देखा कि उनके बचने को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

बुधवार को आई भीषण तूफान ने बरेली में भारी तबाही मचाई। नन्हे मियां अपने घर की टिन की छत को उड़ने से बचाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने टिन को रोकने के लिए एक रस्सी को मजबूती से थाम रखा था। उन्हें लगा कि उनके वजन और पकड़ से छत टिकी रहेगी, लेकिन हवा की रफ्तार इतनी प्रचंड थी कि उसने नन्हे मियां के साथ टिन की पूरी छत को ही उखाड़ दिया।

देखते ही देखते नन्हे मियां उस टिन की छत के साथ करीब 30 से 40 फीट ऊंचे आसमान में चले गए और हवा ने उन्हें 50 फीट दूर ले जाकर जमीन पर दे मारा। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखें उस घटना का वीडियो जो वायरल हो रहा है

अस्पताल के बिस्तर पर लेटे नन्हे मियां ने मीडिया को अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया, हवा इतनी तेज थी कि मुझे संभलने का मौका ही नहीं मिला। मैं रस्सी पकड़े हुए था और अचानक हवा मुझे ऊपर ले गई। मुझे नहीं पता कि मैं कहां और कैसे गिरा, बस इतना याद है कि मैं बादलों के पास पहुंच गया था। हालांकि, इस ऊंचाई से गिरने के कारण उनके हाथ और पैर की हड्डियां टूट गई हैं, लेकिन उनकी जान बच गई।

नन्हे मियां की यह आपबीती यूपी में मची तबाही का एक छोटा सा हिस्सा है। बुधवार से जारी वज्रपात और आंधी-तूफान ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, इस आपदा में अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है और 53 लोग घायल हैं। करीब 114 मवेशी मारे गए हैं और 87 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

प्रयागराज, फतेहपुर और सोनभद्र जैसे जिलों से भारी नुकसान की खबरें हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हर 3 घंटे में नुकसान की रिपोर्ट तलब की है और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन नन्हे मियां के इलाज का खर्च भी उठा रहा है, जो आज बरेली के लिए किसी मिरेकल मैन से कम नहीं हैं।