Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अज्ञातवास में चल रहे मोजतबा खमेनेई करेंगे समझौते पर हस्ताक्षर इजरायल ने अब दक्षिणी लेबनान में जमीनी हमला तेज किया लाखों जायरीनों ने अराफात पर्वत पर दुआ की हमास के नये सैन्य प्रमुख पर किया गया हमला पिछले चार दशकों से डाक्टर और मरीज दोनों गलतफहमी में थे घने जंगलों के निवासियों का अपनी गुप्त संवाद तंत्र कायम है, देखें वीडियो Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर असम में समान नागरिक संहिता विधेयक पास Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग...

अल-कायदा से जुड़े लड़ाकों का माली की जेल पर हमला

राजधानी बामाको की खाद्य आपूर्ति को रोकने के बाद कार्रवाई

एजेंसियां

बामाको: माली में हिंसा के एक नए दौर में अल-कायदा से जुड़े उग्रवादी समूह ने एक प्रमुख जेल पर धावा बोल दिया है, जहाँ उसके कई लड़ाके बंद थे। इसके साथ ही लड़ाकों ने राजधानी बामाको की ओर जा रहे खाद्य सामग्री से लदे ट्रकों को आग लगा दी है और शहर की घेराबंदी शुरू कर दी है। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन के लड़ाकों ने बुधवार को केनीरोबा सेंट्रल जेल पर हमला किया। बामाको से लगभग 60 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित इस नवनिर्मित परिसर को अफ्रीका का अल्काट्राज़ कहा जाता है। इस जेल में लगभग 2,500 कैदी बंद हैं, जिनमें कम से कम 72 अति-महत्वपूर्ण कैदी शामिल हैं। माली के सशस्त्र बल फिलहाल इस हमले का जवाब दे रहे हैं।

जेल में बंद कैदियों में जेएमआईएम के लड़ाके और पिछले महीने हुए बड़े हमलों के बाद गिरफ्तार किए गए लोग शामिल हैं। ज्ञात हो कि 25 और 26 अप्रैल को जेएनआईएम और तुआरेग अलगाववादियों ने मिलकर माली के कई सैन्य ठिकानों पर समन्वित हमले किए थे और उत्तरी शहर किडल पर नियंत्रण कर लिया था।

इन्हीं हमलों के दौरान माली के रक्षा मंत्री सादियो कमारा और उनके परिवार की उनके घर में हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद माली की सैन्य सरकार के प्रमुख असीमी गोइता ने स्वयं रक्षा मंत्री का पदभार संभाल लिया है। हालिया हमलों में अब तक कम से कम 23 लोगों की जान जा चुकी है।

हमलों के बाद से माली में गिरफ्तारियों का दौर शुरू हो गया है। पूर्व और वर्तमान सैन्य अधिकारियों, नागरिक समाज के सदस्यों, वकीलों और विपक्षी नेताओं को अल-कायदा से मिलीभगत के आरोप में हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, प्रमुख विपक्षी हस्तियों जैसे वकील मौतागा टाल, यूसुफ डाबा दियावारा और मूसा जिरे को भी अगवा या गिरफ्तार किया गया है। इन पर सैन्य सरकार को उखाड़ फेंकने की साजिश रचने के आरोप हैं।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ने भी अपनी हालिया रिपोर्ट में माली में सुरक्षा बलों द्वारा की जा रही न्यायेतर हत्याओं और अपहरणों की खबरों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। आतंकी संगठन ने माली की जनता से सरकार के खिलाफ खड़े होने और इस्लामी कानून लागू करने का आह्वान किया है। समूह ने बामाको की घेराबंदी करने की शपथ ली है और शहर के चारों ओर चेकपॉइंट (चौकियाँ) बना लिए हैं। लड़ाकों ने राजधानी की ओर जाने वाले रास्तों पर मशीनगनों के साथ पहरा लगा दिया है और खाद्य आपूर्ति को रोक रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह नाकेबंदी माली में एक बड़े मानवीय संकट को जन्म दे सकती है। मोप्ती क्षेत्र के दियाफराबे गांव के मेयर ने पहले ही चेतावनी दी है कि उनके इलाके में भोजन खत्म हो गया है और यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो लोग भूख से मरने लगेंगे। यह संकट केवल बामाको तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे माली की आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है।