Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पिछले चार दशकों से डाक्टर और मरीज दोनों गलतफहमी में थे घने जंगलों के निवासियों का अपनी गुप्त संवाद तंत्र कायम है Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर असम में समान नागरिक संहिता विधेयक पास Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... अगले चुनाव में 33 फीसद सीट महिलाओं कोः  नारा लोकेश Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... वामपंथी समर्थकों ने अफसरों पर हमला कर दिया Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स...

Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री में मची चीख-पुकार

नरसिंहपुर। महाकोशल सुगर मिल बचई परिसर में स्थित इथेनॉल प्लांट में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है, जब प्लांट में अचानक हड़कंप मच गया।

खापा शेढ़ और सिलवानी निवासी थे मरने वाले मृतक

प्लांट में लगा विशालकाय डीडीएस टैंक अचानक नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में नीचे काम कर रहे दो मजदूर आ गए। हादसे में खापा शेढ़ निवासी जगदीश पिता लेखराम यादव (32) और सिलवानी निवासी पवन पिता पुरुषोत्तम ठाकुर (30) गंभीर रूप से दब गए थे।

टैंक के नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पवन का शव दो हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल दोनों मजदूरों को फैक्ट्री की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक सप्ताह से डीडीएस टैंक की मरम्मत का कार्य चल रहा था

प्रत्यक्षदर्शी एवं मृतक जगदीश के चचेरे भाई कमलेश ने बताया कि इथेनॉल प्लांट में विगत एक सप्ताह से मशीन में तकनीकी समस्या बनी हुई थी, जिसके चलते बार-बार सुधार कार्य किया जा रहा था। घटना के समय भी मशीन पर काम चल रहा था।