Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ... समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे": NYT के 'Pakistani Kashmir' शब्द पर भारत... दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे ब... गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप आरएसएफ नेता ने अपने लड़ाकों को खुली छूट दी जापान के फुजिसावा शहर में नये किस्म का वैचारिक तनाव बढ़ा 'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम...

हरभजन के घर की दीवार पर लिखा गद्दार

राज्य सरकार ने सुरक्षा हटायी तो केंद्रीय सुरक्षा का साया

  • राघव चड्डा के साथ किया दलबदल

  • घर के बाहर अब सीआरपीएफ तैनात

  • सीएम मान ने इन्हें गद्दार बताया है

राष्ट्रीय खबर

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। शनिवार को पंजाब के जालंधर में उनके आवास के बाहर आप समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि उन्होंने हरभजन सिंह के घर की बाहरी दीवार पर काले रंग की स्याही से गद्दार लिख दिया है।

इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने त्वरित कदम उठाते हुए रविवार को हरभजन सिंह को केंद्रीय सुरक्षा कवच प्रदान किया है। अब जालंधर स्थित उनके घर के बाहर पंजाब पुलिस के बजाय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को तैनात देखा गया है। गौरतलब है कि पार्टी छोड़ने के बाद हरभजन सिंह सहित अन्य सांसदों को पंजाब पुलिस द्वारा दी गई सुरक्षा वापस ले ली गई थी। इससे पहले हरभजन की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के 9 से 10 अधिकारी तैनात रहते थे, लेकिन रविवार से उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह केंद्रीय बलों के पास है।

खबरों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आप छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले सभी सात सांसदों के लिए अलग से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। राघव चड्ढा को भी इसी तरह की केंद्रीय सुरक्षा प्रदान की गई है। माना जा रहा है कि पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटने और घर के बाहर हुए हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सुरक्षा के इस आदेश पर मुहर लगाई है।

विदित हो कि शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा ने अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल होने का औपचारिक एलान किया था। उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक जैसे प्रमुख चेहरे भी मौजूद थे। इनके अलावा स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत साहनी ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। राज्यसभा में आप के कुल 10 सांसद थे, जिनमें से 7 अब भाजपा खेमे में चले गए हैं। इस सामूहिक दलबदल पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को ही इन नेताओं को गद्दार करार दिया था।