Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ... समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे": NYT के 'Pakistani Kashmir' शब्द पर भारत... दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे ब... गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप आरएसएफ नेता ने अपने लड़ाकों को खुली छूट दी जापान के फुजिसावा शहर में नये किस्म का वैचारिक तनाव बढ़ा 'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम...

भाजपा प्रत्याशी के साथ पुलिस पर्यवेक्षक की गुप्त बैठक, देखें वीडियो

चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में लगा अत्यंत गंभीर आरोप

  • सागरिका टूरिस्ट लॉज में मिले दोनों

  • उच्च न्यायालय में इसकी शिकायत दर्ज

  • इसका सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः मगराहाट पश्चिम के भाजपा उम्मीदवार और चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक के बीच कथित गुप्त बैठक को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी थी कि जिस पर्यवेक्षक ने यह काम किया है, उन्हें वे घसीटते हुए अदालत तक ले जाएंगे। इसके ठीक अगले दिन तृणमूल ने इस मामले में याचिका दायर कर दी।

देखें तृणमूल कांग्रेस द्वारा जारी वीडियो

तृणमूल का आरोप है कि आईपीएस अधिकारी परमार स्मिथ पुरुषोत्तमदास, जो चुनाव आयोग की ओर से पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, उन्होंने मगराहाट पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी गौर घोष के साथ डायमंड हार्बर के सागरिका टूरिस्ट लॉज में एक गुप्त बैठक की। पार्टी का दावा है कि 20 अप्रैल को नियमों का उल्लंघन करते हुए उक्त आईपीएस अधिकारी उस लॉज में रुके थे और उसी दिन यह बैठक हुई थी। तृणमूल ने कुछ समय पहले इस कथित बैठक का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया था।

रविवार को अपने लोकसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर के अंतर्गत फलता में एक रोड शो के दौरान अभिषेक बनर्जी ने इस मुद्दे पर हमला बोलते हुए कहा था, उन्हें लगा था कि चुपचाप मीटिंग करेंगे और किसी को पता नहीं चलेगा। लेकिन डायमंड हार्बर की हवाओं और पत्तों तक में मेरी मौजूदगी है। जिस पुलिस पर्यवेक्षक ने यह किया है, उसे कोर्ट तक खींच कर ले जाऊंगा।

अदालत में दायर याचिका में तृणमूल ने कहा है कि परमार स्मिथ पुरुषोत्तमदास को 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह पद पूरी तरह से निष्पक्ष और स्वतंत्र होना चाहिए, लेकिन उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र (दक्षिण 24 परगना के चार विधानसभा क्षेत्र) के तहत आने वाले एक राजनीतिक उम्मीदवार से मुलाकात कर संस्थागत ईमानदारी और निष्पक्षता के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है।

याचिकाकर्ता ने अदालत को यह भी जानकारी दी है कि उनके पास इस बैठक के सीसीटीवी साक्ष्य मौजूद हैं। इससे पहले तृणमूल सांसद और पूर्व डीजीपी राजीव कुमार ने भी चुनाव आयोग से पुलिस पर्यवेक्षकों के आचरण की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पर्यवेक्षकों के मौखिक निर्देश पर 500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।