Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यह ऑपरेशन लोट्स भी अकारण नहीं है Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट, इस जिले में पारा 44.6 डिग्री पहुं... Hisar News: सीआईए इंचार्ज पवन सिंहमार के समर्थन में उतरी खाप, बड़ी पंचायत में सरकार को दी चेतावनी Panipat Mittal Mall Fire: पानीपत के मित्तल मॉल में भीषण आग, बेसमेंट से उठी लपटों ने कई शोरूम को किया... Haryana Electric Bus Update: हरियाणा के 10 शहरों को मिलेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक बसें, मई अंत तक शुरू हो... Karnal News: रूस में जान गंवाने वाले करनाल के देव का हुआ अंतिम संस्कार, पूरे गांव ने नम आंखों से दी ... NIT Kurukshetra: JJP नेता जसविंदर खैहरा की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, ज्वाइंट रजिस्ट्रार निलंबित HCS Exam 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा संपन्न, आधे से ज्यादा अभ्यर्थी रहे गैर... NIT Kurukshetra: डायरेक्टर प्रो. बीवी रमना रेड्डी का इस्तीफा, 4 छात्रों की आत्महत्या के बाद बढ़ा दबा... Jharkhand Weather Update: डाल्टनगंज बना सबसे गर्म शहर, झारखंड में आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज

Haryana Electric Bus Update: हरियाणा के 10 शहरों को मिलेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक बसें, मई अंत तक शुरू होगी सेवा

चंडीगढ़: मई में प्रदेश के 10 शहरों में सिटी बसों की संख्या बढ़ जाएगी। मई के आखिर तक 90 इलेक्ट्रिक बसें संबंधित शहरों में पहुंचेंगी। अभी तक प्रदेश में 65 सिटी बसों का संचालन हो रहा है। उम्मीद है कि जून के पहले सप्ताह तक सिटी बसों की संख्या बढ़कर 155 तक हो जाएगी।

नई 90 बसों के संचालन से पहले एक विभागीय कमेटी बसों का अवलोकन करेगी। इसमें तकनीकी और अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। इसी जांच के बाद संबंधित जिलों में बस निर्माता कंपनियों की ओर से बसें भेजी जाएंगी।

शुरुआत में पंचकूला, हिसार, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, करनाल, पानीपत, यमुनानगर, अंबाला शहर में सिटी बस सेवा शुरू की गई थी। पिछले वर्ष इस योजना में कुरुक्षेत्र को भी शामिल किया गया। विभाग की कुल 375 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने की योजना है।