Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...

अपने चुनाव प्रचार भाषण में पार्टी को फंसा गये योगी आदित्यनाथ

स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष में गड़बड़ी कर दी

  • नेताजी का भाषण विवेकानंद से जोड़ा

  • बाद में गलती सुधारी पर देर हो चुकी थी

  • स्थानीय नेता अब जनता के सवालों से घिरे

राष्ट्रीय खबर

पुरुलियाः पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार के लिए आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक विवादास्पद बयान के कारण चर्चा में हैं। पुरुलिया के जयपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार विश्वजीत महतो के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ऐतिहासिक नारों को आपस में मिला दिया।

डाकबंगला मैदान में आयोजित इस सभा में मंच के सामने बुलडोजर खड़े किए गए थे और भीड़ भी काफी अधिक थी। भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। वास्तव में यह प्रसिद्ध नारा आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का है। भरे मंच से इतिहास की इस बड़ी चूक के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में उनकी आलोचना शुरू हो गई। पार्टी के स्थानीय नेताओं को भी जनता के सवालों का उत्तर देना कठिन हो गया है।

हालांकि, पुरुलिया के बाद पश्चिम मेदिनीपुर के गढ़बेता में अपनी अगली जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने अपनी इस गलती को सुधार लिया। गढ़बेत की सभा में उन्होंने सही संदर्भ देते हुए कहा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। क्या आज कोई ऐसा नेता है जो नेताजी के आदर्शों पर चलता हो? लेकिन तब तक पार्टी का जो मजाक उड़ना था वह नुकसान हो चुका था क्योंकि लाइव चल रहे प्रसारण में अनेक लोगों ने इसे देखा था।

अपने भाषण के दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, ममता दीदी को जय श्री राम के नारे से एलर्जी है। जब राम का काम होता है तो वे बाधा डालती हैं, लेकिन सड़कों पर इफ्तार पार्टी होने पर वे कुछ नहीं कहतीं।

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले यूपी में भी ऐसी ही स्थिति थी और वहां विकास रुका हुआ था। लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार चल रही है और यूपी के लोग आत्मनिर्भर हो रहे हैं। उन्होंने बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा, आपके पास बंगाल में हिंदुत्ववादी मोदी सरकार बनाने का यह आखिरी मौका है।