Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छोटे उपग्रहों को अंतरिक्ष भेजने के लिए नया अंतरिक्ष यान, देखें वीडियो Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... पेंटागन में अचानक बज उठा था एन्थेक्स का अलार्म टेंडर सिंडिकेट पर शिकंजा: प्रशासनिक तंत्र की परीक्षा बन गया PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ...

दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विंग्स आपस में टकराए, बाल-बाल बचे यात्री

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टल गया. दो विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए. टक्कर के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है. साथ ही विमानों को भी ग्राउंड कर दिया गया है. स्पाइस जेट और अकासा एयर के विंग्स आपस में टकरा गए. अकासा एयर का विमान (QP 1406) दिल्ली से हैजराबाद जा रहा था. वहीं, स्पाइसजेट का विमान (B737-700) लेह से आया था

दरअसल, यह घटना टर्मिनल 1 के पास हुई जब अकासा एयर का विमान (QP 1406) पुशबैक के बाद खड़ी थी और स्पाइसजेट का विमान (B737-700) जो लेह से आया था. जानकारी के मुताबिक, इस टक्कर की वजह से स्पाइसजेट के विमान के राइट विंग और अकासा एयर के विमान के लेफ्ट स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा है. गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी यात्री या क्रू घायल नहीं हुआ है.

इस घटना पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने क्या कहा?

इस घटना पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि स्पाइसजेट का एक B737-700 विमान जब टैक्सी कर रहा था तब वह दूसरी एयरलाइन के एक विमान से टकरा गया. टक्कर के चलते स्पाइसजेट विमान के सीधे हाथ वाले पंख का विंगलेट क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं, दूसरी एयरलाइन के विमान के पिछले हिस्से (हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर) को नुकसान पहुंचा है. स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में ही रोक दिया गया है.

यात्रियों को दूसरे विमान से हैदराबाद भेजा जाएगा- अकासा

अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली आकासा एयर की फ्लाइट (QP 1406) के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर एक हादसा हो गया. जब विमान खड़ा था, तभी दूसरी एयरलाइन का एक जहाज उससे टकरा गया. इस वजह से उड़ान को रद्द कर विमान को वापस पार्किंग (बे) में लाना पड़ा. राहत की बात यह है कि सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं. आकासा एयर अब यात्रियों को हैदराबाद भेजने के लिए दूसरे विमान का इंतजाम कर रही है.