Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा... Crime News: शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका को लगाया HIV संक्रमित इंजेक्शन, आहत युवती ने की खुदक...

Haryana IAS-HCS Transfer List: हरियाणा में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS और 13 HCS अधिकारियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट

चंडीगढ़: हरियाणा में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 17 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं. इनमें चार आईएएस और 13 एचसीएस शामिल हैं.

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: ताजा जारी आदेशों में 2011 बैच के आईएएस विजय कुमार सिद्दाप्पा को HAFED और हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर राज्यपाल के सचिव और श्रम आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है. उनकी जगह 2014 बैच के आईएएस अनिश यादव को HAFED और हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कार्पोरेशन दोनों का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

Administrative Reshuffle in Haryana

Administrative Reshuffle in Haryana

इन अधिकारियों का तबादला: ऐसी ही 2014 बैच के आईएएस विक्रम को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN), दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN), हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड और ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. आईएएस सचिन गुप्ता को रोहतक में HSVP के प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक शहरी संपदा का कार्यभार सौंपा है.

Administrative Reshuffle in Haryana

Administrative Reshuffle in Haryana

एचसीएस अनमोल सोनीपत सहकारी शुगर मिल्स के प्रबंध निदेशक: इसी तरह एचसीएस मनीष कुमार लोहान को खान एवं भू-विज्ञान तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है. एचसीएस अनमोल को सोनीपत सहकारी शुगर मिल्स के प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है. इसी तरह 2023 बैच के एचसीएस ज्योति नागपाल को गुरुग्राम की सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है. सपना यादव, एचसीएस (2023) को HIPA, गुरुग्राम की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है. हनी बंसल, एचसीएस (2023) फरीदाबाद के एसडीओ (सिविल) पर नियुक्ति दी गई है.