Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार Dehradun News: WhatsApp पर प्रश्नपत्र शेयर करने वाला असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, UTU ने 7 साल के लि...

बस्तर में जीत का जश्न: खेड़ापति हनुमान मंदिर में महाभंडारा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पत्नी सावित्री शर्मा हुईं शामिल

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश से नक्सलवाद के खात्मे के बाद धार्मिक और सामाजिक रुप से आभार प्रकट किया. इसी कड़ी में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कवर्धा स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में हनुमंत भंडारा का आयोजन हुआ.इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी रश्मि शर्मा शामिल हुईं.

हनुमान जी का जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान रश्मि शर्मा ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश में नक्सलवाद की समाप्ति पर भगवान हनुमान का आभार व्यक्त किया. साथ ही छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की. इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर भंडारे में सहभागिता निभाई. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बीते चार दशकों से नक्सलवाद की गंभीर समस्या से जूझता रहा,जिससे अब मुक्ति मिली है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और सरकार की योजनाबद्ध रणनीति के चलते आज न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश से सशस्त्र नक्सलवाद का खात्मा संभव हो पाया है. दशकों से चले आ रहे हिंसा और भय के इस दौर के समाप्त होने से आम जनता में खुशी और राहत का माहौल है- रश्मि शर्मा, पत्नी डिप्टी सीएम विजय शर्मा

कबीरधाम भी नक्सलवाद से था प्रभावित

रश्मि शर्मा ने इस दौरान कहा कि नक्सलवाद से बस्तर अंचल लंबे समय तक इससे प्रभावित रहा, जहां हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई और विकास कार्य बाधित होते रहे. आम जनजीवन भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर था.कबीरधाम सहित प्रदेश के कई जिले भी इस समस्या से प्रभावित रहे हैं.