Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ 'एंट्री टैक्स'; अब पुराने रेट पर होगी एं... बड़ी खबर: पंजाब में 'स्पेशल ट्रेनों' की बौछार! केंद्र का ऐतिहासिक फैसला, 860 ट्रेनों से आसान होगा सफ... Punjab Drug Bust: पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ ग... Gold Price Today: मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल! खरीदारी से पहले चेक करें आज के ता... भीषण सड़क हादसा! मुकेरियां-गुरदासपुर मार्ग पर अनियंत्रित टिप्पर ने मचाई तबाही; मंजर देख कांप उठेगी र... रिश्तों का कत्ल! दादी के पास सोने की जिद कर रहा था मासूम, पत्थर दिल मां ने दे डाली खौफनाक मौत। Haryana Politics: राजनीति के अखाड़े में उतरे 'खेड़ी वाले बाबा'! जानें किस पार्टी का थामेंगे दामन, सि... Ludhiana Traffic Alert: लुधियाना के प्रताप चौक पर जबरदस्त जाम! सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर दिया धरना इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा। Rewari News: रेवाड़ी में खूनी संघर्ष! महिला पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला, रूह कंपा देने वाला वीडियो व...

MP Wheat Procurement 2026: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तारीखें घोषित; मालवांचल और भोपाल में 10 अप्रैल से शुरू होगा उपार्जन

भोपाल। प्रदेश में गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया एक बार फिर टल गई है। अब न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,885 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी एक अप्रैल के बजाय 10 अप्रैल से शुरू होगी।

इंदौर-उज्जैन (मालवांचल), नर्मदापुरम और भोपाल संभाग में 10 अप्रैल से खरीदी प्रारंभ होगी, जबकि अन्य संभागों में यह प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की जाएगी। कैबिनेट समिति की बैठक में लिया गया यह निर्णय किसानों के लिए अहम माना जा रहा है, हालांकि देरी को लेकर विपक्ष ने सरकार पर सवाल भी उठाए हैं।

बोरों की कमी बनी देरी की वजह

सरकार के अनुसार पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण बोरों की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हुई। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने चार करोड़ सिंगल यूज बोरे खरीदने के लिए टेंडर जारी किए हैं। जैसे ही इनकी आपूर्ति होगी, खरीदी में तेजी लाई जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित होते ही प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।