Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बड़ी खबर: पंजाब में 'स्पेशल ट्रेनों' की बौछार! केंद्र का ऐतिहासिक फैसला, 860 ट्रेनों से आसान होगा सफ... Punjab Drug Bust: पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ ग... Gold Price Today: मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल! खरीदारी से पहले चेक करें आज के ता... भीषण सड़क हादसा! मुकेरियां-गुरदासपुर मार्ग पर अनियंत्रित टिप्पर ने मचाई तबाही; मंजर देख कांप उठेगी र... रिश्तों का कत्ल! दादी के पास सोने की जिद कर रहा था मासूम, पत्थर दिल मां ने दे डाली खौफनाक मौत। Haryana Politics: राजनीति के अखाड़े में उतरे 'खेड़ी वाले बाबा'! जानें किस पार्टी का थामेंगे दामन, सि... Ludhiana Traffic Alert: लुधियाना के प्रताप चौक पर जबरदस्त जाम! सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर दिया धरना इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा। Rewari News: रेवाड़ी में खूनी संघर्ष! महिला पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला, रूह कंपा देने वाला वीडियो व... Panipat Accident: पानीपत में 'मौत' का तांडव! 10 दिन पहले पिता बने युवक की सड़क हादसे में मौत; उजड़ ग...

राजा रघुवंशी की मां बोलीं-मेरा बेटा लौट आया है, परिवार बच्चे के जन्म को मान रहा चमत्कार

इंदौर। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के करीब आठ महीने बाद उनके परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। परिवार के बड़े बेटे सचिन रघुवंशी के घर पुत्र जन्म हुआ है, जिसे परिवार ‘राजा की वापसी’ के रूप में देख रहा है। 29 मार्च को सचिन रघुवंशी की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। इस अवसर को परिवार ने खास अंदाज में मनाया और नवजात का नाम भी ‘राजा’ रखा।

गृह प्रवेश ‘RAJA IS BACK’ लिखे बैनर के साथ किया गया

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बच्चे का गृह प्रवेश ‘RAJA IS BACK’ लिखे बैनर के साथ किया गया, जिसमें पूरे परिवार ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

गृह प्रवेश के दौरान भावुक पल भी देखने को मिले। राजा की भाभी अपने हाथ में उनकी तस्वीर लिए नजर आईं, जबकि लंबे समय बाद परिवार के सदस्य मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।

एक संयोग जिसने भावनाओं को दी नई दिशा

परिवार इस जन्म को चमत्कार मान रहा है, जिसकी वजह एक खास संयोग है। परिजनों के मुताबिक, राजा रघुवंशी की हत्या ग्यारस के दिन दोपहर करीब 2:40 बजे हुई थी। वहीं, नवजात का जन्म भी ग्यारस के दिन ही दोपहर 2:42 बजे हुआ। इस समय के करीब होने को परिवार एक संकेत के रूप में देख रहा है।

मां ने कहा, ‘मेरा बेटा लौट आया’

नवजात के जन्म के बाद राजा की मां उमा रघुवंशी ने भावुक होकर कहा, मेरा बेटा लौट आया है। उन्होंने बताया कि जब वे बच्चे को ‘राजा’ कहकर पुकारती हैं, तो उसकी प्रतिक्रिया उन्हें अपने बेटे की याद दिलाती है।

परिवार के लिए यह पल न केवल खुशी का है, बल्कि एक भावनात्मक संबल भी है, जिसने लंबे समय बाद उनके जीवन में मुस्कान लौटाई है।