Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन: बलतेज पन्नू शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया Census 2027 India Update: जनगणना 2027 की तैयारी अंतिम दौर में; 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, जाति ... पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवार का नाम SIR लिस्ट से गायब; कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा- अब सीधे सुप्... LPG Crisis in India Update: संकट के बीच भारत पहुंच रहे LPG के दो विशाल जहाज; लदा है 94,000 टन गैस, म... Delhi-Agra Highway Accident: दिल्ली-आगरा हाईवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा; पुल की रेलिंग तोड़... Mumbai Dabbawala Service Closed: मुंबई में 6 दिन नहीं पहुंचेगा टिफिन; 4 अप्रैल तक डब्बेवालों की सर्व... 'घर में अकेली थी किशोरी, अंदर घुसे ASI और...'; पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच शुरू Delhi-NCR Rain Update Today: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; 14 राज्यों में मौसम का अलर... Bhopal Hotel Owner Murder News: भोपाल में 'बेटा' कहने पर भड़का युवक; होटल मालिक की चाकू से गोदकर बेर...

Adampur Jalandhar Airport Update: जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से नई उड़ानों का एलान; यात्रियों को मिलेंगी हाई-टेक सुविधाएं

जालंधर: भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण ने देशभर के हवाई अड्डों पर यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से 7 नई सेवाओं की शुरुआत की है। इन सेवाओं का उद्घाटन केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने राजकोट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से किया। इसी क्रम में श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा आदमपुर में भी यात्रियों के लिए किड्स जोन, फ्लाईब्ररी और निशुल्क वाई-फाई जैसी आधुनिक सुविधाएं शुरू की गई हैं। किड्स जोन में एक समय में लगभग 20 बच्चे खेल सकेंगे, जबकि फ्लाईब्ररी के लिए रैडक्रॉस के सहयोग से करीब 2000 पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।

इस अवसर पर आदमपुर के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू ने शुभकामनाएं भेजी। एयरपोर्ट डायरेक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला ने बताया कि इन सुविधाओं से हर वर्ष लगभग 1.75 लाख यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आदमपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इस तिमाही में पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी वृद्धि की उम्मीद है। बीते वर्ष मुंबई के लिए सीधी उड़ान शुरू होने के साथ-साथ अब कोपनहेगन, एम्स्टर्डम और मैनचेस्टर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स की सुविधा भी उपलब्ध है। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों सहित एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।