Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indian Rupee Value Today 2026: रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर! डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार, करेंसी... Sensex Below 72000 Today: शेयर बाजार में हाहाकार! 26 महीने बाद 72,000 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स; निवे... अमृतसर नगर निगम की बैठक में भारी हंगामा; करोड़ों के घोटाले के आरोप से गरमाई सियासत Punjab Government Holiday Tuesday: पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का एलान; स्कूल, कॉलेज और दफ्तर... पंजाब के पुलिस स्टेशन में आधी रात जोरदार धमाका; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस Adampur Jalandhar Airport Update: जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से नई उड़ानों का एलान; यात्रियों को मिले... Jalandhar Liquor Store Fight: जालंधर में शराब के दाम को लेकर मचा बवाल; शराब ठेके पर चले डंडे, कई घाय... Crime News Today: युवक की संदिग्ध मौत पर गहराया रहस्य; चाप की दुकान में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Crime in Ludhiana Today: लुधियाना में शातिर चोरों का आतंक! खड़ी वरना कार से बैग पार, वारदात की वीडियो... Amritsar MC House Meeting News: हंगामे की भेंट चढ़ी अमृतसर निगम हाउस की बैठक; विपक्ष ने उठाए भ्रष्टा...

Dhamtari Municipal Corporation Budget 2026: धमतरी नगर निगम का बजट पेश, विपक्ष का भारी हंगामा; विकास कार्यों पर तीखी बहस

धमतरी: धमतरी नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट महापौर रामू रोहरा ने पेश किया है. इस दौरान बजट भाषण से पहले धमतरी नगर निगम में प्रश्नकाल आयोजित किया गया. इस प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी कांग्रेस पार्षदों ने जमकर हंगामा किया है. इसी हंगामे के बीच महापौर रामू रोहरा ने बजट पेश किया.

धमतरी नगर निगम का बजट, विकास का दावा

धमतरी नगर निगम के बजट में कई विकास योजनाओं को शामिल किया गया है. महापौर रामू रोहरा ने अपने बजट भाषण में धमतरी के चौतरफा विकास का दावा किया. धमतरी में पेयजल, स्वच्छता, सड़क विकास, नगरीय विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास का प्रावधान बजट में किया गया है. महापौर ने बताया कि निगम की सरकार शहर में विकास को प्राथमिकता देगी. इसी को ध्यान में रखकर यह बजट पेश किया गया है.

धमतरी नगर निगम के बजट की बड़ी बातें

धमतरी नगर निगम के बजट की बात करें तो यह कुछ इस प्रकार है

  • कुल आय: 620 करोड़ 13 लाख 23 हजार रुपये
  • कुल खर्च: 619 करोड़ 53 लाख 52 हजार रुपये
  • बजट लाभ: 59 लाख 71 हजार रुपये

धमतरी नगर निगम का बजट पेश, विपक्ष का हंगामा

धमतरी नगर निगम का बजट पेश होते ही विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया है. विपक्षी पार्षद जमीन पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे. कांग्रेसी पार्षदों ने सत्ता पक्ष पर कमीशनखोरी, डीजल घोटाला और बेलिंग मशीन की खरीदी में घोटाले का मुद्दा उठाया है. इस दौरान विपक्षी पार्षदों ने सदन में पोस्टर दिखाया और हंगामा किया. विपक्ष का आरोप है कि नगर निगम में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है.