Himachal Pradesh Politics: कांग्रेस ने घोषित की नई कार्यकारिणी, 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई के 12 नए उपाध्यक्षों और 27 नए महासचिवों की शनिवार को नियुक्ति की. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी समिति, अनुशासन समिति के गठन और उपाध्यक्षों, कोषाध्यक्ष तथा महासचिवों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है.
कार्यकारी समिति में ये नेता भी शामिल
समिति में मौजूदा मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह के अलावा राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा, राम लाल ठाकुर, गंगू राम मुसाफिर और अनीता वेन्ना भी शामिल हैं.

इन नेताओं को मिली उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
पार्टी के नए उपाध्यक्षों में प्रकाश चौधरी, नीरज भारती, बंबर ठाकुर, सतपाल रायजादा, रजनीश किमटा, पारस राम, मोहिंदर चौहान, जीवन ठाकुर, करण सिंह पठानिया, अमित नंदा और चेत राम ठाकुर शामिल हैं. मदन चौधरी को कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.