Advanced Piles Treatment News: अब बिना भर्ती और एनेस्थीसिया के पाइल्स का आधुनिक इलाज संभव, डॉ. राहुल ने दी समय पर डॉक्टरी सलाह की हिदायत
धर्मशाला में आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. राहुल (प्रोक्टोलॉजिस्ट), जनता पाइल्स हॉस्पिटल ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को पाइल्स, फिशर और फिस्टुला जैसी बीमारियों से राहत प्रदान करना है।
इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि अस्पताल द्वारा 2 अप्रैल को एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में मरीजों की जांच, विशेष रूप से कोलोनोस्कोपी जैसी महंगी जांच, बिल्कुल मुफ्त की जाएगी। किसी भी प्रकार का OPD या अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस कैंप में अनुभवी जनरल सर्जन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी।
डॉ. राहुल ने बताया कि उनके अस्पताल में आधुनिक और विश्वस्तरीय तकनीकों के माध्यम से बिना सर्जरी के भी इलाज संभव है। पाइल्स के लिए लेजर ट्रीटमेंट, इन्फ्रारेड कोएगुलेशन (IRC) और क्रायोथेरेपी जैसी उन्नत विधियों का उपयोग किया जाता है। क्रायोथेरेपी में -190°C तापमान पर पाइल्स के मस्सों को फ्रीज कर दिया जाता है, जिससे वे कुछ दिनों में स्वतः समाप्त हो जाते हैं। इन प्रक्रियाओं में मरीज को भर्ती होने या एनेस्थीसिया की आवश्यकता नहीं होती और वह तुरंत अपने दैनिक कार्य कर सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल मरीजों को लाइफटाइम ट्रीटमेंट सपोर्ट कार्ड प्रदान करता है, जिसके अंतर्गत भविष्य में समस्या दोबारा होने पर नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।