Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बन... Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों ग... Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हा... Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देन... दाहोद से हुंकार: 'सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार', सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा... बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये... PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- 'टीम इ... Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा Crime News: बेटी ने की पिता की हत्या, वर्दी पहनकर छिपाई पहचान, कांस्टेबल प्रेमी ने पुलिस के सामने उग... लद्दाख में हाहाकार: जोजिला दर्रे पर भयानक एवलांच, पर्यटकों और स्थानीय लोगों में मची चीख-पुकार, अब तक...

Jalandhar Crime News: जालंधर में कारोबारी को अनजान को लिफ्ट देना पड़ा भारी, बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

जालंधर: जालंधर में इंसानियत दिखाना एक कपड़ा कारोबारी को भारी पड़ गया। बस्ती अड्डा इलाके में हुई इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है और अनजान लोगों को लिफ्ट देने से पहले सावधानी बरतने की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एक कपड़ा कारोबारी सुबह अपने घर से लुधियाना कपड़े की खरीदारी करने के लिए निकला था। उसके बैग में करीब 15 हजार रुपये की नकदी थी। रास्ते में एक युवक ने भैया मंडी तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। कारोबारी ने इंसानियत दिखाते हुए उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और भैया मंडी के पास उतार दिया।

इसके बाद कारोबारी बस्ती अड्डा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए रुका। जब उसने बैग चेक किया तो उसमें रखे 15 हजार रुपये गायब थे। पैसे गायब देखकर उसके होश उड़ गए और उसे लिफ्ट लेने वाले युवक पर शक हुआ। कारोबारी ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि नीली टी-शर्ट और टोपी पहने युवक बाइक पर बैठकर जा रहा है। फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान कर ली गई।

बताया जा रहा है कि कारोबारी जब आरोपी के घर पहुंचा तो पहले परिवार ने बात करने से इंकार कर दिया। बाद में परिवार वालों ने कहा कि उन्होंने युवक को घर से निकाल दिया है और अब वे उससे कोई संबंध नहीं रखते। परिवार ने यह भी कहा कि चाहें तो उसे पुलिस के हवाले कर दें। घटना के बाद इलाके में चर्चा है कि अनजान लोगों को लिफ्ट देने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए और ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए।