Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्... गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; '2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्का... Haryana Primary Education Reform: प्राथमिक स्कूलों में लागू हुआ 'हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड', पास-फेल... Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल म... Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का 'देवदूत' बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किय... Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही;... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलि... Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली 'साफ और गंभीर चेतावनी', बम की खबर से दहशत; पूरे स्... Petrol Pump Theft Busted: पेट्रोल पंप पर लाखों की चोरी, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा; पहचान छिपाने के लि... हरियाणा में 'रफ्तार' का रिवोल्यूशन! दिल्ली से करनाल तक दौड़ेगी 'नमो भारत', मेट्रो का भी रास्ता साफ; ...

Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल में भर्ती, मौके पर भारी भीड़

गुड़गांव: सदर बाजार के पास रोशन पुरा में एक मकान की छत गिरने से गर्भवती सहित दो महिलाएं दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर पास ही वाईफाई लगाने का काम कर रहे युवक दौड़े आए और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने भी रेस्क्यू करके महिलाओं को गंभीर हालत में मलबे के नीचे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचा जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, रोशन पुरा में योगेश के करीब 60 साल से भी ज्यादा पुराने बने मकान काे ताेड़ने का कार्य किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि एक मजदूर छत पर था और दो महिला मजदूर नीचे बैठे खाना खा रहे थे। इनमें एक महिला मजदूर गर्भवती है। अचानक करीब साढ़े 11 बजे मकान की छत भरभरा कर नीचे गिर गई जिसमें यह दोनों महिलाएं दब गई। दोनों छत गिरने और मकान से महिलाओं की चीख सुनकर पास ही वाईफाई लगाने आए लोग मौके पर दौड़ पड़े और मलबे में दबे मजदूरों को निकालने लगे।

प्रत्यक्षदर्शी सविता व रेस्क्यू करने वाले वाईफाई कर्मचारी योगेश ने बताया कि यहां दो महिलाएं थी जिन्हें करीब आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल ही रहा था कि मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। वहीं, मौके पर ठेकेदार को भी बुलाया गया जो घायल महिलाओं को लेकर अस्पताल पहुंचा और उनका इलाज शुरू कराया। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मदन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बयान लेने के लिए पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, गर्भवती की पहचान सोनी व दूसरी की पहचान सविता के रूप में हुई है। सोनी सात महीने की गर्भवती है। दोनों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।