Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्... गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; '2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्का... Haryana Primary Education Reform: प्राथमिक स्कूलों में लागू हुआ 'हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड', पास-फेल... Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल म... Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का 'देवदूत' बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किय... Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही;... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलि... Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली 'साफ और गंभीर चेतावनी', बम की खबर से दहशत; पूरे स्... Petrol Pump Theft Busted: पेट्रोल पंप पर लाखों की चोरी, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा; पहचान छिपाने के लि... हरियाणा में 'रफ्तार' का रिवोल्यूशन! दिल्ली से करनाल तक दौड़ेगी 'नमो भारत', मेट्रो का भी रास्ता साफ; ...

Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही; गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी

गुड़गांव: महिला महिला को योग सीखने के दौरान टीचर से नजदीकियां बढ़ाना महंगा पड़ गया। योग टीचर ने पहले महिला के संग शारीरिक संबंध बनाए और महिला की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। फिर इस वीडियो के जरिए योग टीचर अपनी पत्नी के साथ मिलकर महिला को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने लगा। करीब तीन साल तक महिला को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने के बाद अब पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को रुपए लेते रंगेहाथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला को ब्लैकमेल कर वसूले गए एक लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने बताया कि वह जुलाई 2020 में एक योगा टीचर राकेश शर्मा से मिली थी व इसके साथ काफी मिलने जुलने के बाद दोस्ती हो गई थी। दोस्ती नजदीकियों में बदली और दोनों के आपस में शारीरिक संबंध बन गए थे। राकेश शर्मा द्वारा अब उसके आपत्तिजनक वीडियो/फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है तथा पैसे की मांग की जा रही है। आरोपी द्वारा वर्ष 2023 में भी ब्लैकमेल करके 3 लाख रुपए लेकर समझौता किया गया था, परंतु अब मार्च 2026 में पुनः 15 लाख रुपए की मांग करते हुए धमकी दी गई कि अगर रुपए नहीं दिए हुए तो वीडियो/फोटो को इसके परिवार व जानकारों में भेज देगा।

इस बारे में महिला ने 20 मार्च को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने योजना बनाकर रेडिंग पार्टी तैयार की और 21 मार्च को देवीलाल पार्क पालम विहार की पार्किंग में आरोपियों द्वारा रुपए लेने के लिए पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई। यहां पुलिस ने महिला को एक लाख रुपए लेते रंगे हाथ काबू कर लिया जिसकी पहचान पालम विहार निवासी नीतू शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने जांच के दौरान उसके कब्जे से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें 1 लाख रुपए की नगदी (500 रुपए के नोट) व अन्य दस्तावेज मिले। बरामद नकदी को नियमानुसार सील कर पुलिस ने कब्जे में लिया है। पालम विहार थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी महिला व उसके पति द्वारा शिकायतकर्ता को वीडियो/फोटो के माध्यम से लगातार ब्लैकमेल कर धन की मांग की जा रही थी। उपरोक्त आरोपी नीतू शर्मा तथा उसके पति राकेश शर्मा ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाई थी। आरोपी महिला को 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।