Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Morena Bagchini News: मुरैना के नंद गंगोली में सनसनी! चार बच्चों की मां और अविवाहित प्रेमी का खेत मे... Gwalior JAH Parking Scam: ग्वालियर के JAH में स्मार्ट पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, मरीज भुगत रहे ख... Khandwa School Principal Suspended: खंडवा में छात्रों से राजनीति पर बुलवाने का मामला: पटाजन स्कूल के... Indore NEET Protest Update: इंदौर के भंवरकुआं चौराहे पर उग्र हुआ नीट विरोध प्रदर्शन; छात्रों के साथ ... Rahul Gandhi On NEET Protest: 'सब बंद कर दिया, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए', दिल्ली में 18 मेट्रो स्... Varanasi Crime News: सिगरा में एंटी रोमियो स्क्वाड का बड़ा एक्शन, पिलर 57 से 60 के पास अश्लील इशारे ... Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन, परिजनों की सीएम से मुलाकात क... Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में भारत का खाता खुला! पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल ज... Lock Upp 2 News: 'India's Got Latent विवाद के बाद आने लगे थे सुसाइड के विचार', अपूर्वा मखीजा ने लॉक ... Black Sea Ship Attack: ब्लैक सी में कमर्शियल जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत; भारत सरकार ने जताई स...

Ranchi School Annual Function 2026: रांची के सरकारी स्कूलों में आज से वार्षिक उत्सव, 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे शामिल; विभाग की बड़ी तैयारी

रांची: जिले के सभी सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में 25 मार्च 2026 (बुधवार) को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का सत्रांत वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. करीब 2000 से अधिक स्कूलों में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. प्रत्येक विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बच्चों की प्रतिभा को मंच दिया जाएगा.

स्कूल और समाज के बीच मजबूत होंगे संबंध

इस आयोजन में जिले के लगभग 2000 से अधिक विद्यालयों, 7000 से ज्यादा शिक्षकों और 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है. इसके साथ ही अभिभावक और स्थानीय समुदाय भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे स्कूल और समाज के बीच संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है.

जनप्रतिनिधियों से भी विद्यालयों में शामिल होने का अनुरोध

जिला प्रशासन के निर्देश पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री और उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया समेत जिले और प्रखंड स्तर के सभी वरीय पदाधिकारी अलग-अलग विद्यालयों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. वहीं जनप्रतिनिधियों से भी अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में शामिल होने का अनुरोध किया गया है.

सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास बढ़ाने का प्रयास

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल वार्षिकोत्सव मनाना ही नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना भी है. इसके तहत छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, मध्याह्न भोजन योजना को प्रभावी बनाए रखने और आगामी सत्र 2026-27 में ‘जीरो ड्रॉपआउट’ के लक्ष्य को हासिल करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. साथ ही बच्चों को झारखंड की समृद्ध कला और संस्कृति से जोड़ने तथा अभिभावकों के बीच सरकारी विद्यालयों के प्रति विश्वास बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है.

बाल विवाह, बाल श्रम जैसी कुरीतियों के खिलाफ संदेश

वार्षिकोत्सव में झारखंड के पारंपरिक लोकनृत्य और लोकसंगीत के साथ-साथ देशभक्ति गीत, योग प्रदर्शन और सामाजिक जागरूकता पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे. बाल विवाह, बाल श्रम जैसी कुरीतियों के खिलाफ संदेश देने वाली प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी. इसके अलावा राज्य और जिला स्तर पर चल रही शैक्षणिक योजनाओं से आए सकारात्मक बदलावों को भी मंच के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा.