Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा रा... Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव... Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी ... Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकाम... Baby Massage Oil: शिशु की मालिश के लिए बेस्ट 'लाल तेल' में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फ...

Punjab-Himachal Border Jam: हिमाचल एंट्री टैक्स के विरोध में पंजाब के ट्रांसपोर्टरों का हल्लाबोल, बॉर्डर सील; देखें जाम की ताजा तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 1 अप्रैल से लागू किए जा रहे स्टेट एंट्री टैक्स में भारी वृद्धि के विरोध में पंजाब में आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार को रूपनगर जिले के घनौली-नालागढ़ मार्ग स्थित भैरावल हिमाचल एंट्री प्वाइंट पर किसान और सामाजिक संगठनों ने 2 घंटे तक चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन के कारण दोनों ओर करीब 10 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई। प्रदर्शनकारियों ने हिमाचल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। संघर्षकारी पहले घनौली टी-प्वाइंट पर एकत्र हुए और फिर रैली के रूप में हिमाचल बैरियर तक पहुंचे, जहां चक्का जाम किया गया। इस प्रदर्शन में कीर्ति किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन (बहरामके) सहित कई संगठनों के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एंट्री टैक्स में 100% से अधिक की वृद्धि से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। इसका विशेष असर सीमावर्ती इलाकों के उन लोगों पर पड़ेगा, जो रोजाना दोनों राज्यों के बीच आवाजाही करते हैं। नेताओं ने “रेसिप्रोकल टैक्स” लागू करने और सीमावर्ती निवासियों को टैक्स से छूट देने की मांग की। किसान नेताओं ने बताया कि पहले जहां एंट्री टैक्स लगभग 70 रुपये था, उसे बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया गया है। वहीं, बड़े वाहनों पर यह शुल्क 400 से 900 रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने इसे व्यापार और आम जनजीवन के लिए नुकसानदायक बताया।

संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च तक टैक्स वापस नहीं लिया गया, तो 1 अप्रैल से सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थायी धरना और चक्का जाम शुरू किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने आपातकालीन सेवाओं को बाधित नहीं करने की बात कही है। नेताओं ने दोनों राज्य सरकारों से आपसी बातचीत के जरिए इस मुद्दे का जल्द समाधान निकालने की अपील की है।