Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा Kolkata Crime: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फोटो वायरल करने की धमकी देकर 7 साल तक किया रेप क्यूबा में 10 दिनों में तीसरी बार ब्लैकआउट रोम में लेबनान-इजराइल वार्ता का पहला दिन संपन्न

Badshah Tattiri Song Ban: विवादों के बाद बादशाह का गाना ‘टटीरी’ बैन! हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स के लिए जारी की एडवायजरी

चंडीगढ़: गायक बादशाह के आपत्तिजनक गीत टटीरी से जुड़े 857 लिंक पुलिस ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म से हटवा दिए हैं। इनमें 154 वीडियो और 703 छोटे वीडियो शामिल हैं। यह कार्रवाई अलग-अलग सामाजिक मंचों के साथ मिलकर कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। पुलिस ने संबंधित मंचों को नोटिस भेजकर गीत के सभी अंश हटाने के निर्देश दिए हैं।

डीजीपी अजय सिंघल ने कहा है कि इस गाने में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसी कारण इसे हटाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

एडीजीपी शिबास कविराज ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई व्यक्ति प्रतिबंधित गानों पर वीडियो बनाता है या साझा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए जा सकते हैं। कहा कि बार-बार नियम तोड़ने वालों पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।