Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

मंडला कोर्ट में ‘बम’ की खबर से हड़कंप! सेशन कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुँची बम स्क्वायड टीम

मंडला: मंडला जिला एवं सत्र न्यायालय को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. यह धमकी एक अज्ञात ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और न्यायालय परिसर की सघन जांच शुरू कर दी गई.

एफआईआर दर्ज कर पुलिस ईमेल की तकनीकी जांच में जुटी

पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेते हुए हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ईमेल की तकनीकी जांच में जुटी हुई है. वहीं किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है. प्रशासन की तरफ से नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

1 महीने 8 दिन के भीतर बम से उड़ाने के 9 मेल आए

बीते महीने की 9 फरवरी को सबसे पहले एम्स को बम से उड़ाने का एक मेल आया था. उसके बाद पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाए जाने की धमकी 2 बार दी गई. इसके बाद ऐसा ही धमकी भरा मेल जिला कोर्ट में भी आया. जेके अस्पताल में अब तक 2 बार इस तरह के धमकी भरे मेल आ चुके हैं. इसी तरह से नापतौल विभाग में भी 2 बार धमकी भरे मेल आए. कुल मिलाकर 9 फरवरी से 18 मार्च तक कुल 9 बार अलग-अलग जगहों पर ऐसी धमकियां आ चुकी हैं. इससे पहले सतना और मैहर कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है.

जानकारी मिलने पर बुलाई गई बम स्क्वायड टीम

मंडला अनुविभागीय अधिकारी पीयूष मिश्रा ने बताया, आज सुबह एक सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ईमेल के जरिए जिला एवं सत्र न्यायालय मंडला को बम से उड़ाने से संबंधित ईमेल आया है. जिसकी जानकारी मिलने पर तत्काल यहां पर बम स्क्वायड टीम बुलाई गई है. थाना प्रभारी के साथ ही हम लोग यहां पर निरीक्षण कर रहे हैं. ताकि ऐसी अगर किसी प्रकार की कोई बात हो तो उसका पता लगाया जा सके इसके अलावा क्योंकि यह घटना जो है यह जानकारी विवेचना की जा रही है कि मेल किसने किया था कहां से आया था अपराध दर्ज करके विवेचना करके पता लगाया जाएगा.