Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress on Paper Leak: झारखंड कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, 'छात्रों के भविष्य से ज्यादा RSS की न... Garhwa Murder: गढ़वा में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने की युवक की हत्या, इलाके में मची दहशत Khunti Rath Yatra Accident: खूंटी में 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराया रथ, 2 छात्रों की दर्दनाक मौत, ... Godda Road Accident: गोड्डा में पलटा सरिया लदा ओवरलोड ट्रैक्टर, पहिए के नीचे दबने से 2 की दर्दनाक मौ... Sonam Wangchuk Protest: अस्पताल से वांगचुक का ऐलान, जारी रहेगा अनशन, CJP ने मांगा शिक्षा मंत्री का इ... Petrol Diesel Price Today: 21 जुलाई के ताजा रेट जारी, घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव Lightning Strike in Prayagraj: प्रयागराज में कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झ... Akhnoor Border: जम्मू के अखनूर में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, BSF ने नाकाम की साजिश India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ दिल्ली में किसानों का हल्ला बोल, पुलिस ने लिया ... Kharge vs PM Modi: 'कहां गया 56 इंच का सीना?' पीएम मोदी के तंज पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तीखा पलटवार

Durg Gas Cylinder Raid: दुर्ग में अवैध गैस भंडारण पर बड़ा एक्शन, 599 सिलेंडर सीज; खाद्य विभाग ने मारा छापा, जानें पूरा मामला

मिडिल ईस्ट ईरान में जारी युद्ध के चलते LPG गैस सिलेंडर की उपलब्धता और दाम की चिंता भारत में भी देखी जा रही है. आम लोग बुकिंग को लेकर परेशान हैं. इसी परेशानी फायदा उठाकर अवैध कारोबार या कालाबाजारी जैसी मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि जिला प्रशासन स्टॉक पर्याप्त मात्रा में होने का दावा कर रहा है और साथ ही छापेमार कार्रवाई भी कर रहा है. ऐसी ही एक बड़ी कार्रवाई दुर्ग जिले से सामने आई जहां करीब 600 सिलेंडर जब्त किए गए.

क्या है पूरा मामला?

मामला दुर्ग जिले के रसमडा स्थित बोरई इंडस्ट्रियल एरिया का है. जहां खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की. दरअसल खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि पापुसा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड में गैस से जुड़ी अनियमितताएं और अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं. सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई. कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कुल 599 नग एलपीजी गैस सिलेंडर और करीब 2840 किलोग्राम एलपीजी गैस जब्त की.

मौके पर रिफिलिंग के 3 बड़े टैंक भी मिले

जांच में यह पाया गया कि कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के Go gas और गैस प्वाइंट ब्रांड नाम से सिलेंडरों की सप्लाई की जा रही थी. मौके पर रिफिलिंग के लिए तीन बुलेट टैंक भी मिले, जिससे अवैध गैस भरे होने की आशंका और मजबूत हो गई.

गैस की सप्लाई अतुल रबर नाम की कंपनी को की जाती है, उनके पास लाइसेंस तो था लेकिन जब अन्य संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके– खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह

खाद्य विभाग ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.