Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेलवे की 'सर्जिकल स्ट्राइक'! करोड़ों की रेल संपत्ति चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 4 शातिर चोर गिरफ्... NH-39 फ्लाईओवर में आई 'खतरनाक' दरार! पलामू सांसद ने NHAI चेयरमैन को घेरा; अब हाई लेवल कमेटी करेगी भ्... Garhwa Police Mess Closed: गढ़वा पुलिस लाइन में रसोई गैस का संकट, 10 दिन से नहीं जला मेस का चूल्हा; ... CM Hemant Soren Row: हेमंत सोरेन के बयान पर भड़के अमर बाउरी, बीजेपी ने बताया 'हिंदू आस्था' पर हमला; ... Chaitra Navratri 2026: मां छिन्नमस्तिका मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, पहले दिन 'मां शैलपुत्री' की आराधन... बदल गया डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम! झारखंड सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन; अब इस 'नए नाम' से होगी प... चतरा में SSB जवान प्रहलाद सिंह को 'अंतिम सलाम'! अपनी ही गोली लगने से हुई थी मौत, राजकीय सम्मान के सा... BJP Open Letter on Language Issue: आदित्य साहू ने राज्य सरकार को घेरा, भाषा विवाद पर उठाए 5 बड़े सवाल... शहर में 'दंगाइयों' की खैर नहीं! पुलिस की एंटी-रायट मॉक ड्रिल में दिखी जबरदस्त ताकत; आंसू गैस और लाठी... तेलंगाना से खदेड़े गए, बस्तर में 'राज' किया! आखिर कैसे छत्तीसगढ़ का ये जिला बन गया माओवादियों का हेड...

Market Crash Today: सोना-चांदी और सेंसेक्स सब धड़ाम! 4 दिनों में सोने के दाम ₹50,000 गिरे, चांदी ₹15,000 टूटी; जानें निवेश का सही समय

ईरान और इजराइल के बीच छिड़ी जंग को 19 दिनों से ज्यादा का समय हो गया है. जंग की शुरुआत से ही क्रूड ऑयल के दाम तेजी से बढ़े हैं. साथ ही शेयर बाजार का बुरा हाल हुआ है. ईरान ने सोना-चांदी सहित शेयर बाजार की चाल पूरी तरीके से टेढ़ी कर दी है. बीते 4 दिनों में सोने के दाम 50 हजार रुपये कम हो गए हैं. वहीं, भारतीय शेयर बाजार 3 दिनों की रैली के बाद आज अचानक करीब 2000 अंक नीचे आ गया.

गुरुवार को सोने की कीमतें लगातार गिरती रहीं, जिससे इस हफ्ते जारी गिरावट और बढ़ गई. 24 कैरेट सोना तेजी से गिरकर 154790 रुपये प्रति 10 पर आ गया, जिसमें 2780 रुपये की गिरावट आई. वहीं, 22 कैरेट सोना गिरकर 141900 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया, जिसमें 2550 रुपये की कमी दर्ज की गई. गुड रिटर्न्स के डेटा के मुताबिक, महज चार ट्रेडिंग सत्रों में 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 100 ग्राम लगभग 50,200 रुपये की गिरावट आई है. इसका असर बाजार के कुल माहौल पर पड़ा है, जबकि आमतौर पर यह समय सोने की खरीदारी के लिए सबसे अच्छा सीजन माना जाता है.

चांदी के भाव भी गिरे

19 मार्च 2026 को दिल्ली में चांदी की कीमतें 260 रुपये प्रति ग्राम रहीं, जो पिछले दिन के 265 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले 5 रुपये कम थीं. थोड़ी ज्यादा मात्रा के लिए 8 ग्राम चांदी की कीमत 2,080 रुपये रही, जबकि पहले यह 2,120 रुपये थी. इस तरह इसमें 40 रुपये की गिरावट आई. इसी तरह 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,600 रुपये रही जो पिछले सत्र के 2,650 रुपये के मुकाबले 50 रुपये कम थी. 100 ग्राम चांदी की कीमत 26,000 रुपये रही, जिसमें 500 रुपये की गिरावट देखने को मिली. वहीं, 1 किलोग्राम चांदी की कीमत गिरकर 2,60,000 रुपये पर आ गई, जो पिछले दिन के 2,65,000 रुपये के मुकाबले 5,000 रुपये कम थी.

एमसीएक्स पर सोने का भाव

वहीं, वायदा बाजार में भी सोने के दाम में गिरावट आई है. सोना एमसीएक्स पर अभी 5635 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता होकर 147390 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, चांदी के भाव अभी वायदा बाजार पर 15344 रुपये प्रति किलोग्राम कम होकर 232850 रुपये पर आ गए हैं.

एक इस्तीफे से शेयर बाजार बेहाल

ईरान-इजराइल वॉर की वजह से शेयर बाजार पर दबाव तो था. मगर बीते 3 ट्रेडिंग सेशन में मार्केट ने अच्छी रिकवरी की थी. बुधवार रात को आए एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन के इस्तीफे ने मार्केट के सेंटीमेंट को फिर से बदल दिया और गुरुवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया. निवेशकों के लाखों करोड़ों रुपये महज एक घंटे में स्वाहा हो गए.