Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा एनकाउंटर: 2017 में भी मासूम से की थी दरिंदगी, जेल से छूटते ही फिर ली बच्ची की जान; परिज... गुमला में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत, लोंगा गांव में पसर... चित्रकूट में 2003 के बाद सबसे विनाशकारी बाढ़: डोडा डैम टूटने से मंदाकिनी उफान पर, सेना ने 750 लोगों ... NEET-PG 2026: जयपुर के सीतापुरा iDZ सेंटर पर परीक्षा के बीच बिजली गुल, भारी हंगामा; 5 सितंबर को दोबा... पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा: सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए, व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर मुहर नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा

मौत को मात! फ्लैट में लगी भीषण आग, फिर हुआ सिलेंडर ब्लास्ट; भाई-बहन ने दिखाई ऐसी सूझबूझ कि बच गई जान, हर कोई कर रहा सलाम

रांची: सेल सिटी स्थित एक फ्लैट में मंगलवार को अचानक आग लग गई. घर में आग लगने की वजह से एक गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया. इस भीषण हादसे में घर में मौजूद दो मासूम बच्चे फंस गए थे, लेकिन अपनी सूझबूझ की बल पर दोनों बच्चे आग से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे.

क्या है पूरा मामला?

रांची के पुंदाग ओपी के सेल सिटी के एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई. शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया, जब घर में रखा गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. फ्लैट के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया. आग की वारदात रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी के ब्लॉक E-1 स्थित एक फ्लैट की है.

धमाके से इलाके में खौफ

स्थानीय लोगों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते फैलती चली गई. आग की तीव्रता उस वक्त और बढ़ गई जब घर में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरे फ्लैट में अफरा-तफरी मच गई. फ्लैट में रहने वाले अभिषेक राज और उनकी पत्नी, जो दोनों बैंक में कार्यरत हैं, घटना के वक्त वे दोनों ड्यूटी पर थे, घर में उनके दो छोटे बच्चे एक बेटा और एक बेटी अकेले मौजूद थे. लेकिन इस भयावह स्थिति में बच्चों ने जो साहस और सूझबूझ दिखाई, उसने सभी को हैरान कर दिया. बड़े बच्चे ने हिम्मत दिखाते हुए न सिर्फ खुद को संभाला, बल्कि अपनी छोटी बहन को भी सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहा. उसने तुरंत गार्ड की मदद ली और दोनों बच्चे सुरक्षित बाहर आ गए.

सेल सिटी स्थित एक फ्लैट में आग लगी थी ,सूचना पर दमकल के वाहनों ने आग पर काबू पा लिया गया है: पीके मिश्रा डीएसपी, हटिया

दमकल ने आग पर काबू पाया

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक फ्लैट के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था.