Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, नाराजगी की अटकलों के बीच चुनाव प्रचार में उतरे अवधेश नायक Sonam Wangchuk Protest: वांगचुक पर पुलिस एक्शन से भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- 'डंडे के जोर पर कु... Viral Video: टीकमगढ़ में मंत्री जी की दौड़! CM मोहन के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए दिलीप अहिरवार ने ... NEET UG Success Story: घरेलू सहायिका की बेटी और ऑटो चालक के बेटे ने पास की नीट परीक्षा, पढ़ें प्रेरक... CM Yogi in Amroha: 'पहले हर जिले में होते थे दंगे', अमरोहा में गरजे सीएम योगी, सैफई सिंडिकेट पर साधा... Sonam Wangchuk Protest: वांगचुक पर पुलिस एक्शन से भड़के अशोक गहलोत, कहा- 'शांतिपूर्ण विरोध का गला घो... US-Iran Conflict: ईरान का सबसे बड़ा दांव, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट बंद हुआ तो दुनिया में मचेगा हाहाकार Amit Shah in Bengal: अमित शाह ने सिलीगुड़ी में की सीमा सुरक्षा की समीक्षा, 'चिकन नेक' पर अहम बैठक सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर बवाल: कांग्रेस ने कार्रवाई को बताया 'लोकतंत्र पर काला धब्बा' Football Match Screening in Delhi: फुटबॉल फैंस को दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, सुबह 4 बजे तक खुलेंगे ...

Canada Student Murder: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, वॉलमार्ट में काम के दौरान हुआ हमला; 21 दिन बाद भारत आएगा शव, परिजनों का बुरा हाल

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन के रहने वाले 25 वर्षीय युवक की कनाडा में 14 मार्च को हत्या हो गई. परिजनों के मुताबिक कुछ बदमाशों ने कनाडा में मारपीट कर उसकी हत्या की है. युवक गुरकीरत सिंह मनोचा कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में रहता था और उसका परिवार उज्जैन के पार्श्वनाथ सिटी में रहता है.

कनाडा में हुई युवक की हत्या

मृतक युवक के पिता गुरजीत सिंह ने बताया, ”बेटा सवा साल पहले मास्टर्स करने कनाडा गया था. मास्टर्स कर वहीं सेटल होने का उसका प्लान था. कुछ बदमाशों ने उसकी हत्या की है. सरकार से बेटे की डेड बॉडी जल्द भारत लाने में मदद करने व निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं. हमारी बेटे से आखिरी बार शुक्रवार को बात हुई थी, उसका किसी से कोई विवाद नहीं था. वह बहुत चंचल स्वभाव का था, ना जाने अचानक कैसे ये सब हो गया.”

घर में सबसे छोटा था गुरकीरत

मृतक के पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि जवान बेटे की मौत का सुनकर उनकी पत्नी और बाकी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उन्होंने कहा, ” मेरे दो बेटे हैं, ये सबसे छोटा था और बड़ा बेटा रायपुर में रहता है, जिसका नाम प्रबकीरत सिंह है. बेटा गुरकीरत उज्जैन के कार्मल कान्वेंट स्कूल में पढ़ा, जिसके बाद विक्रम विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया. मास्टर्स के लिए कनाडा गया था, जहां कनाडा के नॉर्दन लाइट कॉलेज मे पढ़ रहा था. लगभग 5-6 महिने का कोर्स और बचा था.”

कनाडा जाने से पहले किया था फूड बिजनेस

मृतक के पिता गुरजीत सिंह ने आगे बताया, ” बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर्स करके वह कनाडा में सेटल होना चाहता था. कनाडा जाने से पहले मेरे साथ फूड बिजनेस देखता था. उसका उसी में इंटरेस्ट था. कनाडा में वॉलमार्ट में स्टोर मैनेजर था क्योंकि पढ़ाई के साथ जॉब करनी जरूरी होती है. इसलिए 4 दिन पढ़ाई और 3 दिन जॉब करता था. मेरी आखिरी बात शुक्रवार को हुई जब मैं दिल्ली से उज्जैन आ रहा था.”

डेड बॉडी भारत आने में लग सकते हैं 3 हफ्ते

पड़ोसी अभिलाष जैन ने बताया, ‘‘ गुरकीरत के परिजनों ने बताया कि हत्या का मामला है. कनाडा पुलिस इंवेस्टिगेशन और पीएम के बाद ही डेड बॉडी देगी. ऐसे में भारत आने में 3 सप्ताह का समय लग सकता है. चूंकि कॉलेज में इलेक्शन का माहौल था और आपस की गुटबाजी में हत्या की संभावना नजर आ रही है. उसे खाना खाने के बहाने बुलाया गया था.” वहीं, मृतक के बड़ भाई प्रबकीरत ने कहा, ” या तो बॉडी जल्द मिल जाए या फिर सरकार वीजा दिलवाने में मदद करे और हम लोग वहां जा सकें. मेरा निवेदन है मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों से हर संभव मदद करें. हॉस्पिटल और पुलिस ने हमसे संपर्क कर डेड बॉडी की पहचान करवाई है.”