Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...

Durg Opium Farming: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, बड़े फार्म हाउसों की सघन जांच शुरू; नार्कोटिक्स सेल और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन

दुर्ग\भिलाई: जिले के ग्राम समोदा में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़े कृषि फार्मों और फार्म हाउसों की सघन जांच शुरू कर दी है.

दुर्ग में बड़े फार्म हाउसों की जांच

कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर तहसीलदार, पटवारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें अलग अलग क्षेत्रों में पहुंचकर खेतों और फार्म हाउसों की जांच कर रही हैं. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध फसल या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए.

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि दुर्ग जिले में कई बड़े-बड़े फार्म हाउस हैं, जिनमें से कुछ पूरी तरह से फेंसिंग से घिरे हुए हैं और बाहरी लोगों की एंट्री भी सीमित रहती है. समोदा में जिस तरह से फार्म हाउस के अंदर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी, उसी तरह अन्य स्थानों पर भी ऐसी गतिविधियों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

राजस्व के अधिकारी कर रहे खेतों का दौरा

कलेक्टर ने कहा कि जिले के राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों को सभी बड़े फार्म हाउसों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खेती न हो सके.

कलेक्टर की आम लोगों से अपील

कलेक्टर ने जिले के लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की खेती या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

दुर्ग में अफीम की अवैध खेती

हाल ही में दुर्ग जिले के समोदा गांव में मक्के की फसल की आड़ में करीब 5 से 6 एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई थी. इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने मौके से करीब 8 करोड़ रुपए कीमत की अफीम जब्त की है और सभी पौधों को उखाड़कर अपने कब्जे में ले लिया है, जिन्हें जल्द ही नष्ट किया जाएगा. इस मामले की गूंज अब जिले से लेकर विधानसभा तक सुनाई दे रही है.