Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Traffic Update: दिल्ली में खत्म होगा Red Light का झंझट! इन 3 रूटों पर घंटों का सफर अब मिनटों म... Bihar Politics: खरमास खत्म होते ही बिहार में नई सरकार! नीतीश कुमार 10 अप्रैल को जाएंगे राज्यसभा, दें... कानपुर किडनी कांड: हैलट से लखनऊ शिफ्ट किए गए मरीज! 3 अस्पतालों पर गिरी गाज, प्रशासन ने किया सील कुशीनगर मेले में चीख-पुकार! दुर्गा मंदिर में टूटकर गिरा झूला, 12 लोग लहूलुहान; 4 की हालत बेहद नाजुक ट्रंप vs ओबामा: क्या ईरान को दी गई 14 हजार करोड़ की रकम 'फिरौती' थी? जानें उस विवादित कैश ट्रांसफर क... ‘साहब! दोस्त की आत्मा डराती है, मुझे पकड़ लो...’ हत्या के 7 दिन बाद कातिल ने खुद किया सरेंडर बिलासपुर में खूनी तांडव: रतनपुर में घर में घुसकर तलवार से हमला! महिला की मौत, 8 लोग लहूलुहान रफ्तार का कहर! अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी और मौत के बी... Dhamtari Police: 'ऑपरेशन तलाश' का आगाज! 30 दिन में घर लौटेंगे गुमशुदा लोग, पुलिस का बड़ा अभियान Dhamtari News: धमतरी के 'आमदी' की बदलेगी सूरत! गौरवपथ, बैंक और लाइब्रेरी के साथ बनेगा नया विकास केंद...

Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- ‘निडर’ हैं मेरे भाई; संसद में सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार भिड़ंत

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि एक ही व्यक्ति है इस देश में, जो 12 साल में इनके सामने (मोदी सरकार) झुका नहीं है. वो नेता विपक्ष राहुल गांधी हैं. वो इस सदन में खड़े होकर बेझिझक सच बोलते हैं और सच इनसे पचता नहीं है. सरकार दिन-रात नेहरू जी की आलोचना करती रहती है.

वहीं, संसद भवन के बाहर प्रियंका ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी ने उन्हें रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर दिए, सोशल मीडिया कैंपेन चलाए, लेकिन सच्चाई सबके सामने है. आज लोग देख रहे हैं कि राहुल गांधी सच बोलने से पीछे नहीं हटते, इसलिए सत्ता में बैठे लोगों को इनके सच से डर लगता है. प्रियंका ने कहा किे हमारे किसान परेशान हैं.

आने वाले वक्त में संकट और बढ़ेगा- प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा कि देश की सारी संपत्ति उद्योगपतियों को दे दी गई है, लेकिन इस बारे में सवाल पूछने पर सरकार से कोई जवाब नहीं देता. संसद में वंदे मातरम पर चर्चा होती है, नेहरू जी, इंदिरा जी की बातें उठती हैं, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी, ट्रेड डील जैसे जरूरी मुद्दों पर चर्चा नहीं होती. आने वाले वक्त में संकट और बढ़ेगा. एक तरफ मोदी सरकार ट्रेड डील में अमेरिका के आगे झुक गई है, दूसरी तरफ जंग चालू है. इससे देश पर संकट बढ़ेगा. प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा है, वो सच हुआ है.

राहुल ने जो कहा है, वो सच हुआ… LPG संकट पर प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत होने के साथ ही उनकी कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं. नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने इस ऊर्जा संकट पर सरकार को पहले ही आगाह कर दिया था.