Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

सरकारी योजना का ‘फ्यूज’ उड़ा! सिंचाई के लिए नहीं मिला पानी, तो किसानों ने लगाया अपना ‘सोलर सिस्टम’; खेती में कर रहे कमाल

जामताड़ा: सदर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में सरकार की लिफ्ट इरीगेशन योजना वर्षों से बंद पड़ी है. जिसका लाभ किसानों को नहीं मिल पाया. आज वहां के किसान सोलर सिस्टम से सिंचाई कर लाभान्वित हो रहे हैं. किसानों के खेत जो बंजर पड़े हुए थे. वहां सोलर सिस्टम से पानी पहुंच रहा है.

लहलहा रहा है किसानों का खेत

सोलर सिस्टम प्लांट लगने से पहले किसान सिंचाई के अभाव में बंजार पड़े जमीन में खेती नहीं कर पा रहे थे. लेकिन सोलर सिस्टम से उनके खेत में हरियाली आ गई है और उनके खेत लहलहाने लगे हैं. लोग फसल के साथ-साथ सब्जी भी उगा रहे हैं. जिससे रोजगार का भी साधन बन गया है. गांव के किसान निताई राय बताते हैं कि पहले सिंचाई का कोई साधन नहीं था. खेती नहीं कर पा रहे थे. आशा नामक एक संस्था के सहयोग से सोलर प्लांट लगाया गया. जिससे खेतों तक पानी पहुंच रहा है और खेत की सिंचाई हो रही है. जिससे गांव के सभी किसान खुश हैं.

सरकारी सिंचाई योजना गांव में है फेल

सरकार द्वारा गांव में किसानों को खेती के लिए लिफ्ट इरीगेशन योजना के तहत सुविधा देने की बात कही गई थी, लेकिन यह वर्षों से बंद पड़ा हुआ है. जिसका कोई लाभ किसानों को नहीं मिलता है. गांव के किसानों ने बंद पड़े लिफ्ट इरीगेशन योजना को चालू करने को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधि से भी मांग की. लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. आशा नामक संस्था के सहयोग से सोलर प्लांट लगने से गांव के किसान के चेहरे अब खिलने लगे हैं और उनके खेतों में हरियाली आई है.

गांव के पूर्व मुखिया मनोज सोरेन बताते हैं कि सरकार द्वारा लिफ्ट सिंचाई योजना बनाई गई. लेकिन इसका फायदा किसानों को नहीं मिला और वह योजना बंद पड़ी हुई है. कई बार इसकी शिकायत की गई, मांग भी की गई. लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. सोलर सिस्टम से सिंचाई होने से अब गांव के किसान के खेत में हरियाली आ रही है और खेती हो रही है.