Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री: रोहतक PGI में किया औचक निरीक्षण, मरीजों की कतार देख किया ये काम Crime News: पान का खोखा लगाने के नाम पर अवैध वसूली! पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार Haryana CM Rally: मुख्यमंत्री के स्वागत में टूटी विशाल माला, मंच पर ही धड़ाम से गिरे भाजपा पार्षद Dadri Development News: दिल्ली दरबार में दादरी का दम! सांगवान-मनोहर की मुलाकात, हरियाणा को मिलेगी बड... RTE Reimbursement News: 14 साल से नहीं बढ़ी RTE प्रतिपूर्ति राशि! निजी स्कूलों ने दी नए सत्र में प्र... Durg Bar Association Election 2026: दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ का मतदान संपन्न, 17 पदों के लिए 64 उम्मी... Wildlife News: जंगल में दिखा रहस्यमयी जीव! महुआ के फूल खाती 'उड़ने वाली गिलहरी' (Flying Squirrel) कै... भारतीय नौसेना के बेड़े में आईएनएस अरिदमन शामिल चुनाव करीब आते ही सक्रिय हो गयी ईडी की टीम गगनयान के यात्रियों का लद्दाख में अभ्यास

Tarn Taran News: तरनतारन में 3 दिनों तक बंद रहेंगे ये रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक रास्ते और बंद होने की वजह

तरनतारन: गांव कका कंडियाला फ्लाईओवर के चल रहे निर्माण के कारण दूसरे जिलों से आने वाला ट्रैफिक शहर से होकर गुजर रहा है, जिसके कारण जंडियाला रोड सिटी रेलवे फाटक पर दिन में कई बार जाम लग रहा है।

जंडियाला रोड और गोइंदवाल रेलवे फाटक, जो पहले से ही वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं, अब शहरवासियों और स्थानीय निवासियों के लिए और परेशानी खड़ी करने वाले हैं, क्योंकि रेलवे विभाग द्वारा एमरजैंसी मुरम्मत के चलते इन दोनों रेलवे फाटकों को लगातार 3 दिन के लिए बंद किया जा रहा है।

स्थानीय रेलवे स्टेशन के इंचार्ज उमेश कुमार ने बताया कि 01 मार्च को सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक अमृतसर-खेमकरन रेलवे लाइन पर फाटक नंबर बी-27 तरनतारन को जरूरी ट्रैक को इमरजैंसी मुरम्मत के लिए बंद रखा जाएगा। इसी तरह, शहर का गोइंदवाल रोड पर रेलवे फाटक गेट नंबर 29 लगातार 2 और 3 मार्च को दो दिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेगा।