Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kashmir News: कश्मीर में बदलाव की नई तस्वीर, बंदूक की जगह अब खिलाड़ियों के स्किइंग बोर्ड दिखा रहे है... खौफनाक सच! जिस एक्सप्रेसवे पर दौड़ती हैं गाड़ियां, उसके नीचे दफन है मासूम टिल्लू; 6 साल बाद पिता ने ... Ajit Pawar Death Case: अजित पवार मौत मामला: हादसा या बड़ी साजिश? CID जांच में अब तक हुए ये बड़े खुला... Crime News: नौकरानी ने रची ‘स्पेशल 26’ वाली कहानी, ED की फर्जी रेड डालकर साफ कर दिया मालिक का घर Justice For Tillu: मासूम टिल्लू केस: 100 DNA टेस्ट के बाद अब NHAI और मौसम विभाग से मांगी गई मदद, क्य... बड़ी खबर: AI समिट के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! 5 आरोपियों की रिमांड प... अजब-गजब: 37 साल से नहीं सोए और 16 साल तक रहे मौन! बागपत के इस पुजारी की तपस्या देख विज्ञान भी हैरान बड़ी खबर: उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर IT की मैराथन रेड! अवैध खनन से करोड़ों के वारे-न्यारे, राजस्व को... School Bus Attack: छात्राओं से भरी निजी स्कूल बस पर हमला, दबंगों ने तोड़े शीशे; इलाके में भारी तनाव Kaithal ACB Action: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट रजिस्ट्रार और इंस्पेक्टर ...

CG News: नशे के सौदागरों पर दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक! हेरोइन के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क बेनकाब

दुर्ग: जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विशेष अभियान शुरू किया है. होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए पुलिस सक्रिय है. इसी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 2 अलग-अलग थाना इलाकों से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

थाना वैशाली नगर और थाना छावनी में हमने चिट्टा पर कार्रवाई की है. दोनों जगह मिलाकर करीब 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया है और 4-4 आरोपियों को दोनों जगह से गिरफ्तार किया गया है– एएसपी मणिशंकर चंद्रा

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जवाहर नगर स्थित शादी भवन के समीप कुछ संदिग्ध युवक नशे का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सभी संदिग्धों को पकड़ लिया. मामला थाना वैशाली नगर क्षेत्र का है.

8.640 ग्राम सिंथेटिक हेरोइन बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 8.640 ग्राम सिंथेटिक हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई. इसकी बाजार कीमत लगभग 1 लाख 72 हजार 800 रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा चार मोबाइल फोन, एक पल्सर मोटरसाइकिल और नगद रकम भी जब्त की गई है.

सप्लाई चेन से जुड़े अहम खुलासे

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने नशे की सप्लाई चेन से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं. इन जानकारियों के आधार पर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B) और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच की जारी है. साथ ही त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.