Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Devendra Pradhan Death Anniversary: पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान को राजनाथ सिंह ने दी श्रद्... दिल्ली की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे भिखारी! पुलिस का 'सीक्रेट' मास्टर प्लान तैयार; ट्रैफिक जाम और अव... Arvind Kejriwal Documentary: अरविंद केजरीवाल की जेल यात्रा पर बनी फिल्म ने कार्यकर्ताओं को किया भावु... "राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता!"—खरगे के विदाई भाषण पर गूंजा सदन; पीएम मोदी ने भी बांधे तारीफों क... 'मौत के मुंह' से निकलकर भारत पहुंचा जग लाडकी! UAE में हमले के बाद समुद्र में छिड़ा था हाई-वोल्टेज ड्... हिमाचल में सुक्खू सरकार का 'बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक'! मंत्रियों के सलाहकारों और बोर्ड अध्यक्षों के 'कै... यमुना की लहरों पर अब दिल्ली सरकार का 'VIP पहरा'! करोड़ों की लागत से खरीदी जा रही 2 हाई-टेक नावें; प्... शादी में 'मिठाई के डिब्बे' से निकला खौफनाक तोहफा! गिफ्ट खोलते ही चीख पड़ा दूल्हा; मेहमानों के उड़ गए... Jharkhand Jawan Suicide: झारखंड के चतरा में तैनात जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को भु... Nepal Helicopter Crash: नेपाल के खोटांग में बड़ा हादसा, लैंडिंग के समय क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर; घायलों ...

Property Registry Closed News: रजिस्ट्रियां बंद होने से भड़के प्रॉपर्टी कारोबारी, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी; करोड़ों के घाटे का दावा

लुधियाना: प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों की एक विशेष बैठक हैबोवाल कलां में प्रॉपर्टी कारोबारी कुलविंदर सिंह प्रिंस के दफ्तर में हुई जिसकी अगुवाई एसोसिएशन के प्रधान मनदीप सिंह मनी और चेयरमैन इंद्रजीत सिंह बाघा द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से राज्य सरकार द्वारा कॉलोनियों के प्लाटों की रजिस्ट्री करने पर पाबंदी लगाई हुई है जिस कारण प्रॉपर्टी कारोबारियों का व्यापार तबाह हो चुका है और कई प्रॉपर्टी कारोबारी करोड़ों के घाटे में चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों द्वारा इन कॉलोनियों में छोटे-छोटे प्लॉट खरीदे हुए हैं, उनको अब रजिस्ट्री करवाने के लिए भारी मुश्कलें उठानी पड़ रही हैं। आम लोगों द्वारा बैंक से लोन करवाने के लिए भी भारी मुश्किलें उठानी पड़ रही है। बड़े-बड़े दावे करने वाले पंजाब सरकार पूरी तरह फेल साबित होती दिखाई दे रही है। उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कॉलोनियों के प्लाटों की रजिस्ट्री न खोली गई तो उनकी एसोसिएशन द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष चलाया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस अवसर पर कुलविंदर सिंह प्रिंस, विकास विक्की जायसवाल, जगदीश खन्ना, गुलजारी लाल, सनी कुमार, राजकुमार, सुरेंद्र सिंह, किशन कुमार, राम कुमार आदि प्रॉपर्टी कारोबारी उपस्थित थे।