Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में छात्र आंदोलन का सबसे बड़ा दिन: विधानसभा सत्र की शुरुआत के बीच क्या सरकार से होगी वार्ता? सावन में कांवड़ खंडित होने पर न हों भयभीत, शास्त्र सम्मत नियमों का पालन कर पुनः शुरू करें यात्रा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर अखिलेश का बड़ा हमला! 63 किमी के सफर और पंखे से सुखाने वाली मरम्मत पर कसा ... तरुण तेजपाल को झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला किया रद्द, तहलका के पूर्व एडिटर रेप केस मे... दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम, मौसम विभाग ने जारी किया 'येलो अल... जहरीले पौधों के जहर से नई दवा बनाने पर शोध जारी जापान के सैन्यीकरण की योजनाओँ पर तानाशाह की बहन का बयान यूक्रेन के पास रूसी बैलेस्टिक मिसाइलों को रोकने का उपाय नहीं जंतर मंतर के बारे में साध्वी प्राची का जहरीला बयान जेन जी से संवाद करना बहुत अच्छी बातः अभिजीत दिपके

Punjab Police Job Fraud: पंजाब पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर बाप-बेटे से लाखों की ठगी, पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ दर्ज किया मामला

लुधियाना: पंजाब पुलिस में ऑफिसर लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह ने एक बार फिर अपना जाल बिछाकर एक परिवार को लाखों की चपत लगा दी है। ताजा मामला परमिंदरपाल की शिकायत पर सामने आया है, जिन्होंने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि आरोपियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उनके बेटे नमन गोयल को पुलिस विभाग में स्पोर्ट्स कोटे के जरिए सीधे गजटेड पोस्ट पर भर्ती करवाने का सब्जबाग दिखाया। शातिर ठगों ने केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि बिजनेस में भी भारी-भरकम मुनाफा दिलवाने का झांसा देकर उसका विश्वास जीत लिया और धीरे-धीरे उनसे कुल 86 लाख 90 हज़ार- रुपये की मोटी रकम वसूल ली।

ठगी का यह खेल तब उजागर हुआ जब काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो पीड़ित के बेटे की भर्ती हुई और न ही बिजनेस में कोई लाभ मिला। आरोपियों ने शर्त के मुताबिक न तो काम करवाया और न ही पैसे वापस किए, जिससे साफ हो गया कि उन्होंने हममशवरा होकर अमानत में खयानत की है। परमिंदरपाल की शिकायत पर थाना शिमलापुरी की पुलिस ने आरोपी  हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह और यूनिक सिंह पर केस दर्ज कर लिया है और अब उन सफेदपोश ठगों की तलाश शुरू कर दी है।