Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय मुजफ्फरनगर: दृष्टिहीन सत्येंद्र की अटूट शिवभक्ति! बिना किसी साथी के लाठी के सहारे 3 दिन में तय किया ... बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती ने जताया गहरा शोक, बताया पार्टी का वफादार स्त... डांगावास हत्याकांड: 11 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, CBI सबूत साबित करने में नाकाम, सभी 40 आरोपी बरी अजमेर नगर निगम की अनूठी पर्यावरण पहल, दरगाह और पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के फूलों से बनेगी जैविक खाद नागपुर में डॉक्टर के बेटे की दरिंदगी: 16 वर्षीय छात्रा को 24 घंटे बंधक बना चाबुक और चाकू से दी खौफना... बांके बिहारी आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी मुक्ति! ₹6,922 करोड़ की मथुरा हेरिटेज सिटी परियोज... दरगाह आला हजरत उर्स-ए-रजवी में मिसाल: सावन के सम्मान में नहीं बनेगी नॉनवेज बिरयानी, परोसा जाएगा शाका... कांवड़ यात्रा पर दारुल उलूम देवबंद की एडवाइजरी: छात्रों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य, कांवड़ रूट से दू... रांची में छात्र आंदोलन का सबसे बड़ा दिन: विधानसभा सत्र की शुरुआत के बीच क्या सरकार से होगी वार्ता?

Ludhiana Crime News Today: लुधियाना में राहगीरों ने एक्टिवा सवार लुटेरों को पकड़ा, पुलिस के हवाले करने से पहले सिखाया सबक

लुधियाना: महानगर में स्नैचरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे दिन-दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन चंद्र नगर में जनता का गुस्सा इन लुटेरों पर भारी पड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा पर सवार होकर आए 2 शातिर चोरों ने एक कोठी के पास एक प्रवासी मजदूर को निशाना बनाया और उसका मोबाइल छीनकर भागने की फिराक में थे।

इसी दौरान एक बहादुर राहगीर ने अपनी एक्टिवा लुटेरों की एक्टिवा में दे मारी, जिससे दोनों संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े। शोर मचते ही मोहल्ला निवासी मौके पर इकट्ठा हो गए और दोनों को चारों तरफ से घेर लिया। घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पकड़े गए दोनों चोर जमीन पर हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहे हैं और पीछे से लोग चिल्ला रहे हैं कि इन्होंने गरीब प्रवासी भाई का फोन छीना है। इसी गहमागहमी के बीच भीड़ में से एक व्यक्ति डंडा लेकर आता है और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर देता है।

हालांकि चोर बार-बार माफी मांगते हुए कह रहे थे कि ‘छोड़ दो, आगे से ऐसा नहीं करेंगे’, लेकिन इलाके में बढ़ती स्नैचिंग की वारदातों से गुस्से में आए लोग उन्हें गालियां देते हुए पीटते रहे। हैरानी की बात तो यह रही कि मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद था, लेकिन जनता का आक्रोश इतना ज्यादा था कि पुलिस की मौजूदगी में ही उनकी धुनाई होती रही। काफी देर चले इस ड्रामे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और थाने ले गई।