Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ... Sonia Gandhi Citizenship Case: सोनिया गांधी नागरिकता मामले में FIR की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टली... Rajasthan SIR 2026 Data: राजस्थान में मतदाता पुनरीक्षण का काम पूरा: 31 लाख से ज्यादा नाम हटे, 12.91 ... Mayawati Slams Congress: एआई समिट में विवाद पर भड़कीं मायावती, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप; जानें व... सैलून में गुंडागर्दी! हमलावरों ने घुसकर मचाया उत्पात, जान बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं लड़कियां; ... Punjab Police Job Fraud: पंजाब पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर बाप-बेटे से लाखों की ठगी, पुलिस ने ज...

Bilaspur Road Accident News: बिलासपुर में दो गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर, हादसे में 2 की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

बिलासपुर: शुक्रवार शाम रतनपुर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया. कोटा रोड स्थित जुनाशहर के पास तेज गति से आ रहे दो बाइक की आमने सामने से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया.

तेज रफ्तार बाइक की आमने सामने से टक्कर

जानकारी मिली है कि भौरीडीह का रहने वाले मनहरण कमल पिता गणेश राम बाइक से निकला था. इसी दौरान कोटा रोड पर शिवकुमार धनुहार की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई.

बुझ गए दो परिवारों के चिराग

हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर ही दोनों बाइक सवार मनहरण व शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई. शिवकुमार की बाइक पर एक अन्य व्यक्ति कृष्ण कुमार धनुवार भी बैठा था जो गंभीर रूप से घायल है.

गंभीर घायल बिलासपुर रेफर

घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को बिलासपुर रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज किया और जांच कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल घटना के बाद आसपास के गांवों में शोक की लहर है.