Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Protest: धमतरी में NEET घोटाले को लेकर NSUI का बड़ा बवाल; PM मोदी और शिक्षा मंत्री क... Chhattisgarh Sushan Tihar: सुशासन तिहार के तहत गांवों में पहुंचे अफसर; कोरिया के करहियाखांड शिविर मे... Mahasamund Theft Case: महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी; 48 घंटे के भीतर दबोचा गया शातिर चोर, ₹2.30 ला... Surguja University Controversy: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद; छात्र नेता... Sukma Dial 112 Launch: सुकमा में 'नेक्स्ट जेन डायल-112' सेवा शुरू; एसपी किरण चव्हाण ने हाईटेक वाहनों... Mahasamund Drug Smuggling: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ओडिशा से लाया जा रहा 47 किलो गांजा जब्त,... CG Dial-112 Next Gen: बलौदाबाजार में 'नेक्स्ट जेन डायल-112' शुरू; मंत्री टंकराम वर्मा ने हाईटेक गाड़... Raipur Hotel Death: रायपुर के होटल रंजीत में बिहार के बुजुर्ग की संदिग्ध मौत; रूम में लाश मिलने से म... Chhattisgarh Dial 112: रायपुर में डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा का आगाज; गृहमंत्री विजय शर्मा ने 54 हाईट... Chhattisgarh Dial 112: जशपुर में डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन का आगाज; अब दूरस्थ गांवों में चंद मिनटों...

Lawrence Bishnoi Gang: ब्यूटी पार्लर से चल रहा था खूनी खेल, अरेस्ट हुई लॉरेंस गैंग की ‘मैडम जहर’

अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टरों की दुनिया में अब केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि लेडी डॉन का दबदबा भी बढ़ता जा रहा है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रिय सदस्य खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है. नेहा को गैंग में ‘मैडम जहर’ के नाम से जाना जाता है. जांच में सामने आया है कि नेहा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी. लेकिन इस पार्लर की आड़ में वो असल में लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के लिए ड्रग्स सिंडिकेट और हथियारों की सप्लाई का काम संभाल रही थी

पुलिस ने उसे ड्रग्स के साथ महिपालपुर फ्लाईओवर के पास से दबोचा है. नेहा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मुख्य गनमैन और हथियार सप्लायर बॉबी कबूतर उर्फ महफूज की गर्लफ्रेंड है. ये दोनों पिछले 7 सालों से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. बॉबी कबूतर वही अपराधी है जिसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी और हत्यारों को मूसेवाला के रूट व मूवमेंट की सटीक जानकारी दी थी.

बॉबी कबूतर का नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट सलीम पिस्टल तक फैला हुआ था. वह सलीम पिस्टल से हथियारों की खेप लेकर बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग को सप्लाई करता था. मूसेवाला हत्याकांड से लेकर एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग, फिर दिल्ली के नादिर शाह मर्डर केस और सीलमपुर डबल मर्डर तक, इन हथियारों का इस्तेमाल कई संगीन वारदातों में हुआ है

लेडी डॉन की लंबी फेहरिस्त

लॉरेंस बिश्नोई गैंग में अब लेडी डॉन’ का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. जोया खान जोकि हाशिम बाबा की बेगम है, वो फिलहाल जेल में है. दीपा चंडीगढ़ की लेडी डॉन. नेहा उर्फ मैडम जहर जो अब पुलिस की गिरफ्त में है.

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

स्पेशल सेल ने टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर बॉबी कबूतर, नेहा और दो गुर्गों (मोहम्मद राजी खान और शाहबाज) को गिरफ्तार किया है. बॉबी लगातार अपनी पहचान बदलकर ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. फिलहाल पुलिस नेहा से बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के ड्रग्स कनेक्शन और अन्य गुप्त राज उगलवाने में जुटी है.