Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश की तैयारी: सीएम विष्णु देव साय से मिला जापान का प्रतिनिधिमंडल, इन सेक्टरो... Dhamtari Yuva Fest 2026: धमतरी युवा फेस्ट का भव्य समापन, 8000 से अधिक युवाओं की रही मौजूदगी Ambikapur News: पटाखा गोदाम में आग मामले में बड़ी कार्रवाई, मुकेश और प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ मामला द... नारायणपुर: खराब सड़क के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, चक्काजाम से आवाजाही ठप PM Modi Mann Ki Baat: छत्तीसगढ़ के काले हिरण और बांस के मुरीद हुए पीएम मोदी, सीएम विष्णुदेव साय ने ज... कवर्धा में 'बायसन' के अस्तित्व पर खतरा! 6 महीने में पांचवें बायसन की मौत, वन विभाग की मुस्तैदी पर उठ... अबूझमाड़ में 'आजादी' की पहली रोशनी! दशकों के अंधेरे के बाद ईरपानार गाँव में पहुँची बिजली; खुशी से झू... 40 डिग्री पारा और 4 दिन से सूखा हलक! बूंद-बूंद पानी को मोहताज हुए लोग; सिस्टम की लापरवाही पर भड़का ज... शिवपुरी बनेगा एमपी का नया 'डिफेंस हब'! 2500 करोड़ का निवेश और हजारों को नौकरी; जानें कब शुरू होगा प्... Crime News: दिव्यांग की मदद के नाम पर घर में घुसा आरोपी, भरोसे का कत्ल कर दिया वारदात को अंजाम; जांच...

Jharkhand Assembly: बजट सत्र की तारीखों में बदलाव, 23 फरवरी की जगह अब 21 को होगी सदन की कार्यवाही

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू हो रहा है. सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से कैसे चले, इसको लेकर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक की. जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, आजसू विधायक निर्मल महतो आदि मौजूद थे.

23 फरवरी की कार्यवाही पर हुई चर्चा

स्पीकर कक्ष में आयोजित इस बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर 23 फरवरी की कार्यवाही को लेकर चर्चा हुई. साथ ही राज्य में हाल के दिनों में हाथी के बढ़ते प्रकोप और खनन पर विशेष चर्चा कराने की मांग की गई. बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर सदन की कार्यवाही 23 फरवरी की जगह अनुपूरक बजट पर वाद विवाद 21 फरवरी को रखने का निर्णय लिया गया. जिसकी वजह से शनिवार होने के बाबजूद इस बार 21 फरवरी को सदन की कार्यवाही होगी. यह निर्णय 18 फरवरी को सदन की कार्यवाही के बाद होने वाली कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जायेगा.

हाथी के प्रकोप और माइनिंग पर हो विशेष चर्चा: आजसू विधायक

आजसू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि हाथी के प्रकोप और माइनिंग पर विशेष चर्चा कराने की मांग रखी गई है. वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कार्यसूची में फेरबदल पर निर्णय कार्यमंत्रणा की बैठक में लिया जायेगा. गौरतलब है कि 18 फरवरी को बजट सत्र औपचारिक रूप से शुरू होगा. इसके बाद 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वाद विवाद होगा.

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि विधानसभा सत्र कैसे सुचारू रूप से चले, इसी को लेकर बैठक हुई है. बता दें कि 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश होगा. जिसके बाद 20 फरवरी को ही राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद विवाद के बाद सरकार का उत्तर और मतदान होगा. इसी दिन राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी लाए जाने की संभावना है. वहीं 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे.