Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बाबू पारा गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. गांव में एक एक दंपती की हत्या कर दी गई है. बाबू पारा गांव के शिक्षक रामविलास दास के पिता वकील राम और माता झुनिया देवी की अज्ञात अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी सोमवार सुबह आसपास के लोगों को तब हुई, जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं दिखा.

घर में काफी देर तक जब कोई हलचल नहीं दिखा तो स्थानीय लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा. जहां दोनों मृत अवस्था में पाए गए. घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. जिसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. मामले को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. घटना की पुष्टि बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने की. उन्होंने कहा कि तेज हथियार से वृद्ध दंपती की हत्या की गई है. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. बहुत जल्द अपराधी गिरफ्त में होंगे.