Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

ब्रांडेड जूतों का शौक पड़ा महंगा: लग्जरी लाइफ जीने वाला शातिर बदमाश लौटा भारत, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

पानीपत: पानीपत पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुके बदमाश शीलू डाहर को पुलिस ने अलसुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होते ही पुलिस की टीमों ने शीलू को मौके पर दबोच लिया। उसे हिरासत में लेकर एयरपोर्ट पर सभी आवश्यक कागजी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। जल्द ही पुलिस उसे पानीपत लेकर पहुंचेगी।

SP भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बदमाश पर पुलिस ने इतना प्रेशर बनाया कि वो खुद यूरोप से इंडिया लौट आया। यहां आते ही उसे पकड़ लिया गया है। बदमाश की गिरफ्तारी डाल दी गई है। अब कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी सुनील उर्फ शीलू पर पानीपत, करनाल, सोनीपत व चण्डीगढ़ में आपराधिक वारदातों के 15 मामले दर्ज है।

6 जनवरी को समालखा में राजेंद्र मित्तल की मिठाई की दुकान पर फायरिंग कराकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 24 जनवरी को महराना में ट्रांसपोर्टर सी-सुब्रमण्यम पर हमला कराया। दोनों ही वारदात में कम उम्र के युवाओं को शामिल किया गया।

समालखा में छह जनवरी की रात को गुड मंडी स्थित मिठाई की दुकान पर तीन बदमाशों ने फायरिंग की थी, जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों निखिल निवासी बिहौली, प्रिंस निवासी डाहर और वंश निवासी नारायणा को गिरफ्तार किया था। निखिल ने 12वीं के छात्र वंश व प्रिंस को ₹50-50 हजार का लालच देकर वारदात में शामिल किया था।  24 जनवरी को मेहराना रोड पर हुई वारदात में भी एक नाबालिग को शामिल किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों सूत्रों को गिरफ्तार कर लिया था और दो के पैर में गोली भी लगी थी।