Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

Dhamtari News: धमतरी के स्टेशनपारा में घर में लगी भीषण आग, गरीब मजदूर का परिवार हुआ बेघर; मेयर ने बंधाया ढांढस

धमतरी: शहर के स्टेशनपारा इलाके में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां एक गरीब परिवार का खपरैल वाला घर अचानक आग की चपेट में आ गया और पूरी तरह जलकर खाक हो गया. घर में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े और जरूरी दस्तावेज तक नहीं बच पाए.

मजदूरी कर जीवन चलाने वाला परिवार बेघर

स्टेशनपारा निवासी पूर्णिमा नागरची अपने बेटे अमन नागरची के साथ इस घर में रहती थीं. वह रोज मजदूरी कर घर चलाती हैं. घटना के समय अमन घर पर मौजूद नहीं था. अचानक आग लगने से कुछ ही मिनटों में पूरा घर जल गया.

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सबकुछ जल चुका था. सुरक्षा के लिए इलाके की बिजली लाइन भी काट दी गई थी.

सूचना मिलते ही हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन घर का पूरा सामान जल चुका है.– फायरमैन सानू पवार

दस्तावेज और राशन सब जल गया

पीड़ित अमन नागरची ने बताया कि घर में रखा राशन कार्ड, जरूरी कागजात, कपड़े और खाने का सारा सामान जल गया है. अब परिवार के सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. उन्होंने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.

मुआवजे के लिए मैंने अधिकारियों से बात की है, साथ ही मेरी तरफ से 15 की राशि दी जाएगी. तत्काल प्रधानमंत्री आवास भी स्वीकृत कर दिया जाएगा.– रामू रोहरा, मेयर

जनप्रतिनिधि पहुंचे, मदद का आश्वासन

घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशनपारा के पार्षद रामेश्वर वर्मा और नगर निगम के महापौर रामू रोहरा मौके पर पहुंचे. महापौर ने पीड़ित परिवार को 15 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि दी और प्रशासन से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया. साथ ही, परिवार को आवास योजना का लाभ दिलाने की बात भी कही.