Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

Amit Shah in Raipur: रायपुर में अमित शाह की नक्सलवाद पर हाईलेवल मीटिंग, 31 मार्च की डेडलाइन से पहले अंतिम बड़ी समीक्षा

रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. इस दौरान वे नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए रायपुर में हाई लेवल बैठक ले रहे हैं. बैठक में 31 मार्च तक नक्सलवाद समाप्त करने के लक्ष्य पर केंद्र और राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ गहन चर्चा के साथ विकास पर भी जोर दिया जा रहा है.

बस्तर पंडुम में होंगे शामिल

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अमित शाह कल बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे. बस्तर पंडुम बस्तर के संवर्धन और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है, जो क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा को मजबूती देता है.

नक्सलवाद पर निर्णायक बैठक, 31 मार्च लक्ष्य पर रणनीति

बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि रायपुर में होने वाली इस हाई लेवल बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्य के डीजीपी और एसीएस होम शामिल हो रहे हैं. उन्होंने संकेत दिए कि 31 मार्च से पहले यह संभवतः अंतिम बड़ी समीक्षा बैठक हो सकती है, जिसमें नक्सलवाद के खिलाफ रणनीतियों पर निर्णायक चर्चा होगी.

सुरक्षा के साथ विकास पर जोर, लाइवलीहुड पर चर्चा

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि आज की बैठक में केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि बस्तर के विकास को आगे बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा. लाइवलीहुड के अवसर कैसे बढ़ाए जाएं, विकास के लिए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति कैसे हो इन बिंदुओं पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे. लक्ष्य है बस्तर को देश के सबसे उन्नत आदिवासी संभागों में शामिल करना.

केंद्र–राज्य की संयुक्त नीति का अहम पड़ाव

बता दें कि 8 फरवरी को रायपुर में सुबह से शाम तक चलने वाली इस बैठक में नक्सल समस्या, सुरक्षा रणनीति और सरकार के 31 मार्च तक नक्सलवाद समाप्त करने के लक्ष्य पर विस्तार से मंथन होगा. इसे केंद्र और राज्य की नक्सल विरोधी नीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.