Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

Haryana Teacher Suspended: छात्रा से दुर्व्यवहार मामले में सरकारी स्कूल का टीचर सस्पेंड, सीएम सैनी के निर्देश पर बड़ा एक्शन

लाडवा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर कनीपला राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल के टी.जी.टी. हिन्दी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। इस शिक्षक को स्कूल की 7वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। था। अब लाडवा में जनसंवाद के दौरान परिजनों द्वारा की गई शिकायत के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिक्षक को निलंबित करने के लिए आदेश दिए थे। इन आदेशों के तुरंत बाद हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक की तरफ से उक्त लैक्चरर को निलंबित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री के समक्ष बुधवार को लाडवा जनसंवाद में पीड़ित छात्रा के परिजनों ने शिकायत रखी कि कनीपला जी.एस.एस.एस. स्कूल में उनकी बेटी 7 वीं कक्षा में पढ़ती है। इस स्कूल के एक शिक्षक ने उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई और पुलिस ने 19 दिसम्बर को पॉक्सो एक्ट, एस.सी. एस.टी. एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया था। इस एफ.आई.आर. के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार भी किया लेकिन अभी तक उसको निलंबित नहीं किया गया था।

मुख्यमंत्री ने जनसंवाद में ही दूरभाष पर पंचकूला के आलाधिकारियों को आरोपी शिक्षक को तुरंत निलंबित करने के आदेश दिए। इस निलंबन के दौरान शिक्षक का मुख्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कुरुक्षेत्र रहेगा। यह शिक्षक बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और उसको भत्ते दिए जाएंगे।