Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

Panipat Crime News: मोमोज बेचने वाले दो भाइयों पर जानलेवा हमला, पैसे के विवाद में बदमाशों ने की वारदात

पानीपत : पानीपत के हरिनगर कच्ची फाटक के पास मोमोज खाने के बाद पैसे को लेकर चार युवकों और रेहड़ी संचालक में झगड़ा हो गया। आरोप है कि अगले दिन चारों आरोपी अपने 20 अन्य साथियों के साथ आया और रेहड़ी संचालक और उसके भाई पर हमला कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में विकास ने बताया कि वह गंगाराम कॉलोनी का रहने वाला है। वह अपने भाई दिनेश के साथ कच्ची फाटक के पास मोमोज की स्टॉल लगाता है। सोमवार को वह रेहड़ी पर था। इसी बीच 4 युवक आए और मोमोज खाने के बाद कम रुपए देने लगे। उसने कारण पूछा तो युवक बोले कि मोमोज खराब थे। झगड़ा करके वे बिना पैसे दिए ही चले गए।

 मंगलवार को गोल्डी, गौरव साहिल व अन्य 20-30 युवक लाठी-डंडे, तलवार व गंडासी लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया और मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके की वीडियो भी कब्जे में ले ली है जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।