Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ब्रह्मांड में सोना बनने का रहस्य खुला चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... अब होर्मुज में बंकर बस्टर बम गिराये पुडुचेरी राजनीति में अचानक बड़े भूचाल का संकेत तीसरा जहाज जग लाड़की भी मुद्रा बंदरगाह पहुंच गया

Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला ‘कपल’ गिरफ्तार

दीनानगर: बटाला में 27 जनवरी की शाम को एक कपल कार में बैठकर कुछ गलत हरकत कर रहा था, तभी उस इलाके में रहने वाले एक बाप-बेटे ने उन्हें रोका और उस बाप-बेटे पर हमला कर दिया और बेसबॉल बैट से मारकर पिता की हत्या कर दी। उस घटना में बेटा घायल हो गया और घटना को अंजाम देने के बाद कपल मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन उस समय उनके हाथ खाली थे और इस मर्डर केस में पुलिस ने देर रात अमृतसर के गुज्जरपुर इलाके से घटना को अंजाम देने वाले कपल को गिरफ्तार कर लिया।

DSP सिटी संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 तारीख की रात को यह कपल बटाला की एक कॉलोनी में गलत काम कर रहा था। जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा भी लड़की के साथ उसके घर पर रह रहा था। रिमांड लेकर आगे की जांच की जाएगी ताकि यह पक्का हो सके कि उन्होंने उस इलाके में कोई समाज विरोधी काम या क्राइम तो नहीं किया जहां ये लोग रह रहे थे। रिमांड लेने के बाद इसका भी खुलासा होगा।