Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंदूकधारियों के साथ मुठभेड़ में गुयाना का सैनिक घायल रूसी जासूसों के लिए चोर दरवाजा है आयरलैंड यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पूर्व चेतावनी दी जमीन पर हमला करने के बाद भी इजरायल की परेशानी कायम ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया का क्या होगा सड़क पर हिंसक झड़पों के बाद सैकड़ों गिरफ्तार भरोसे का बार बार कत्ल आखिर क्यों Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32...

Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 दिनों का सटीक पूर्वानुमान

दिल्ली-NCR समेत नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बुधवार शाम अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया. तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई. यही नहीं दिल्ली से सटे हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो रही है. जहां आम लोगों के लिए ये बारिश राहत भरी रही तो किसानों के लिए चिंता का सबब बन गई है. इस बारिश से मार्च महीने में दिन में महसूस हो रही गर्मी से लोगों से राहत मिलेगी तो वहीं किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हो सकता है. IMD के अनुसार, अगले दो दिन तक NCR में ओलावृष्टि और बारिश होगी.

IMD ने बताया कि कई जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. IMD के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में 20 मार्च तक छिटपुट बारिश, आंधी-तूफान, बिजली और तेज हवाएं जारी रहने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 मार्च को, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 मार्च को, पश्चिम राजस्थान में 19 मार्च को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है.

ओलावृष्टि की भी संभावना

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 और 20 मार्च को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मध्य और पूर्वी भारत में 22 मार्च तक छिटपुट आंधी-तूफान की गतिविधियां तेज हवाओं के साथ जारी रहने की संभावना है. विदर्भ में 18 मार्च को, छत्तीसगढ़ में 18 और 19 मार्च को, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 और 20 मार्च को, ओडिशा में 19 से 21 मार्च के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश और झारखंड में 20 मार्च को और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 और 21 मार्च को ओलावृष्टि होने की संभावना है.

तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद

देश के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर आंधी-तूफान की गतिविधियों और लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आगमन के कारण, अगले एक सप्ताह तक दिन का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है. अगले एक सप्ताह के दौरान उष्ण लहर की कोई महत्वपूर्ण स्थिति बनने की संभावना नहीं है. बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि इन दिनों देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों को मार्च के महीने में ही जून-जुलाई जैसी गर्मी महसूस का अहसास हो रहा है.