Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस... West Bengal Election Results 2026: बंगाल में मोदी की 'गारंटी' और शाह की 'रणनीति' का जादू; 200 के करी...

Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव; आरोपी फरार

जालंधऱ : जालंधर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। शहर में एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वैलर की दुकान में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में ज्वैलर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। मामला फिरौती से जुड़ा बताया जा रहा है।

पता चला है कि कुछ दिन पहले ज्वैलर से फोन कॉल के जरिए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। जब उसने फिरौती देने से इनकार कर दिया, तो बदमाशों ने उसे सबक सिखाने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी तरह कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश किस तरह दुकान के अंदर घुसकर ज्वैलर पर हमला करते हैं और वारदात के बाद मौके से फरार हो जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और वे बस्ती गुजां इलाके के बताए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें काबू में कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिरौती व जानलेवा हमले के एंगल से जांच की जा रही है।